स्पोर्ट्स

ISL: उच्चतम न्यायालय की सुनवाई के बाद AIFF ने कहा, आपसी सहमति से निकालेंगे रास्ता

एआईएफएफ ने शुक्रवार को कहा कि वह इंडियन सुपर लीगके आयोजकों के साथ ‘पारस्परिक सहमति से कोई समाधान निकालने का प्रयास’ करेगा।

Image

इंडियन सुपर लीग (फोटो क्रेडिट ISL)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को कहा कि वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजकों के साथ ‘पारस्परिक सहमति से कोई समाधान निकालने का प्रयास’ करेगा ताकि इस लीग को समय पर शुरू किया जा सके क्योंकि उसे इस मामले पर चर्चा के लिए उच्चतम न्यायालय से मंजूरी मिल गई है।

उच्चतम न्यायालय की दो न्यायाधीशों वाली पीठ ने एआईएफएफ और आईएसएल आयोजक एफएसडीएल को ‘मास्टर राइट्स एग्रीमेंट’ (एमआरए) पर चर्चा शुरू करने और आगामी आईएसएल सत्र को आगे बढ़ाने के लिए कोई समाधान खोजने की अनुमति दी ताकि आगामी आईएसएल सत्र आगे बढ़ सके। मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होनी है।

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने एक बयान में कहा,'आज दोपहर उच्चतम न्यायालय में हुई कार्यवाही के अनुसार एआईएफएफ आठ दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाले ‘मास्टर राइट्स एग्रीमेंट’ के संबंध में फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) के साथ सद्भावनापूर्वक बातचीत करेगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article