स्पोर्ट्स

4th IPA Nationals: बेनेट यूनिवर्सिटी में चौथे आईपीए नेशनल पिकलबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन दिखा युवाओं का जोश, गुजरात के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

4th IPA Nationals Day 1 Highlights: बेनेट यूनिवर्सिटी में चौथे आईपीएल नेशनल्स पिकलबॉल टूर्नामेंट का 23 जनवरी 2025 को धमाकेदार आगाज हो गया है। इसके पहले दिन गुजरात के पैडलर्स का दबदबा देखने को मिला।

Image

बेनेट यूनिवर्सिटी में चौथे आईपीए नेशनल पिकलबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन दिखा युवाओं का जोश

4th IPA Nationals Day 1 Highlights: चौथे आईपीए नेशनल्स पिकलबॉल की 23 जनवरी को बेनेट विश्वविद्यालय में शानदार शुरुआत हुई। सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन की भारी सफलता के बाद बेनेट विश्वविद्यालय एक पिकलबॉल कार्यक्रम लेकर आया है, जिससे देश में इस खेल का दर्जा बढ़ने की उम्मीद है। पुरुषों और महिलाओं के लिए 35 से अधिक, 50 से अधिक और 60 से अधिक आयु समूहों के अलावा पेशेवर एथलीट, लड़के और लड़कियां टीम और व्यक्तिगत दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। इसका पहला दिन काफी रोमांचक रहा।

पहले दिन के मैच टीम इवेंट्स पर केंद्रित थे। U-14, U-16, और U-18 श्रेणियों के साथ-साथ ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। U-16 और U-14 लड़कों की टीम इवेंट में गुजरात ने पहला स्थान हासिल किया।महिला ओपन टीम इवेंट में गुजरात की पुंजी रावल, पुनर्वा शाह, अंशी शेठ और रक्षिका रवि ने पश्चिम बंगाल को हराकर जीत दर्ज की। वहीं पुरुष ओपन टीम इवेंट में राजस्थान की टीम ने गुजरात को हराकर खिताब जीता।

सिंगल्स मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का दम

  • U-18 लड़कियों की सिंगल्स में आरना ने पहला और रागिनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • U-14 लड़कियों की सिंगल्स में आर्या ने पहला स्थान, जबकि ध्विया और ध्विजा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • U-18 लड़कों की सिंगल्स में देव शाह ने पूर्वांश पटेल को 11-7, 11-8 से हराकर जीत दर्ज की।
  • U-16 लड़कों की सिंगल्स में विशाल निषाद ने विवान पटेल को 11-10, 11-4 से हराया।
  • U-14 लड़कों की सिंगल्स में आदित्य चंद्रावत ने सुयश बंबोरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया।

बेनेट यूनिवर्सिटी के बारे में

देश की अग्रणी मीडिया संस्थान द टाइम्स ग्रुप द्वारा स्थापित बेनेट यूनिवर्सिटी भारत के टॉप उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और अकादमिक उत्कृष्टता और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अत्याधुनिक सुविधाओं पर ध्यान देने के साथ, बेनेट यूनिवर्सिटी का लक्ष्य ऐसी खेल पहल विकसित करना है जो न केवल छात्रों के अनुभव को समृद्ध करे ,बल्कि उच्च स्तरीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एक नर्सरी के रूप में भी काम करें।

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन भारत में पिकलबॉल के लिए आधिकारिक गवर्निंग बॉडी है और पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और व्यवस्थित करने के लिए समर्पित है। एसोसिएशन आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करता रहता है। आईपीए एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन (APA) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (GPF) से संबद्ध है।

पिकलबॉल के प्रशंसकों के लिए संदेश

पिकलबॉल के इस शानदार आयोजन से जुड़े सभी समाचार, पर्दे के पीछे की झलक और सुझाव के लिए हमें @pickleballnow पर इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और इस तेजी से बढ़ते खेल के समुदाय का हिस्सा बनें।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article