टीवी मसाला

Bigg Boss 20: माता-पिता के तलाक पर रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी, बोलीं- जब उनकी जिंदगी में सुरभि आई तो...

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Recalls Parents Divorce: 'बिग बॉस 20' में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपने मां-बाप के तलाक पर दर्द बयां किया। रीति ने बताया कि उनके पिता को उम्मीद थी कि वे साथ होंगे।

Image

Bigg Boss 20: रीति तिवारी ने मनोज तिवारी के तलाक पर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Recalls Parents Divorce: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। छोटे पर्दे पर ही नहीं, बल्कि हर जगह ‘बिग बॉस 20’ की जमकर चर्चा हो रही है। बीते दिन प्रसारित हुए शो के एपिसोड में दर्शकों को टास्क से लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार और उनके इमोशनल ब्रेकडाउन तक, काफी कुछ देखने को मिला। वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में बीते दिन मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी ने अपने माता-पिता के तलाक से जुड़े दर्द को बयां किया। रिति ने बताया कि कैसे उनके पिता मनोज तिवारी ने सालों तक अपनी पत्नी के साथ रिश्ते सुधारने का इंतजार किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एक्स GF शगुन शर्मा को याद कर रो पड़े अमन गांधी, दर्द बयां कर बोले- बस वो मूव ऑन न कर ले...

रिति तिवारी ने ‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे के सामने अपने दिल की बात रखी। इस दौरान उन्होंने अपने पिता मनोज तिवारी के साथ बिताए समय को लेकर भी भावुक होकर बात की। रिति ने बताया कि उन्हें अपने पिता के साथ समय बिताने के ज्यादा मौके नहीं मिले। रीति तिवारी ने आम्रपाली दुबे संग बातचीत के दौरान बताया कि वह 8 साल की थीं, जब उनके माता-पिता अलग हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जुबान से खून निकाल दूंगा'- 'बुली गैंग' ने दी काजी तौकीर को पीटने की धमकी, अब हो रही है थू-थू

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की शादी पर रीति तिवारी ने कही ये बात

वहीं जब भोजपुरी एक्ट्रेस ने पूछा कि क्या मनोज तिवारी ने उनकी कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी थी। इसपर रीति ने हां में जवाब दिया। रीति तिवारी ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे पापा को बहुत वक्त तक उम्मीद थी कि वो फिर साथ आएंगे।" रीति तिवारी ने बताया कि जब भी वह अपने पिता से मिलती थीं तो दोनों ही एक-दूजे को देख रो पड़ते थे। रीति ने रोते हुए कहा, "उसमें हम कुछ कर ही नहीं सकते थे।" रीति ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने अपने पिता को अंग्रेजी सिखाई थी।

मनोज तिवारी की बेटी रीति ने उनकी दूसरी पत्नी का भी जिक्र किया। रीति तिवारी ने कहा, "जब उनकी जिंदगी में सुरभि आईं तो मुझसे ज्यादा खुश कोई नहीं था। मुझे मेरी मां बहुत प्यारी हैं, पर वो भी तो मेरे बाप हैं।" बता दें कि रिति की बातें सुनकर आम्रपाली दुबे भी भावुक नजर आईं। उन्होंने रीति को गले लगाकर उनके आंसू पोछे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article