एजुकेशन

UPTET 2026: सर्टिफिकेट में गलती है तो सुधार का मौका, जानें कैसे करें आवेदन और कितना लगेगा शुल्क

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने अब UPTET प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र में नाम, पिता या पति के नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग से जुड़ी कोई गलती है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

यूपी टीईटी 2026

UPTET 2026 Certificate Correction: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने अब UPTET प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र में नाम, पिता या पति के नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग से जुड़ी कोई गलती है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि संशोधन के लिए आवेदन करने से पहले सही दस्तावेज और जानकारी अपने पास रखें और एक बार में ही सभी विवरण ध्यान से जांचकर आवेदन करें।

गौरतलब है कि UPTET 2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए। अब प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण में गलती वाले अभ्यर्थियों को उसे ठीक कराने का अवसर दिया गया है।

किन गलतियों में मिलेगा सुधार का मौका?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC की ओर से मुख्य रूप से नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग में हुई त्रुटियों के लिए संशोधन की सुविधा दी गई है। आयोग के मुताबिक करीब 500 से 700 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र में ऐसी गलतियां सामने आई हैं।

ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले अभ्यर्थी प्रमाणपत्र संशोधन के लिए बनाए गए आयोग के पोर्टल certificates.upessc.org पर जाएं।
  • यहां अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके साइन इन करें।
  • इसके बाद Request Correction विकल्प पर जाएं।
  • अब जिस जानकारी में गलती है, उससे संबंधित जरूरी विवरण भरें।
  • इसके बाद निर्धारित 200 रुपये का संशोधन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • शुल्क भुगतान के बाद आवेदन को सबमिट कर दें।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखना उचित रहेगा।

200 रुपये लगेगा शुल्क

आयोग के अनुसार प्रमाणपत्र में सुधार के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। डाक, ऑफलाइन प्रत्यावेदन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। संशोधित प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि एक बार प्रमाणपत्र में संशोधन हो जाने के बाद अभ्यर्थी को दोबारा किसी अन्य संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए आवेदन करते समय जानकारी को अच्छी तरह जांचना जरूरी है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article