Yogini Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को धर्मग्रंथों में योगिनी एकादशी कहा गया है। कहते हैं जो लोग योगिनी एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना फल मिलता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु और पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। अगर आपको योगिनी एकादशी की तिथि को लेकर कोई भी कंफ्यूजन है तो आप यहां से डेट देख सकते हैं। साथ ही आपको यहां पूजा विधि भी देखने को मिलेगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में योगिनी एकादशी 21 जून, शनिवार को मनाया जाएगा। एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी, वहीं 22 जून रविवार को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के नियम अनुसार, व्रत 21 जून को रखा जाएगा।
इस दिन प्रातः काल उठकर स्नान करके पीले रंग के वस्त्र धारण करें। फिर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ पीपल के वृक्ष की पूजा का भी विधान है। साधक को इस दिन व्रती रहकर भगवान विष्णु की मूर्ति को 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का मंत्र का उच्चारण करते हुए स्नान करें। अब भगवान विष्णु और पीपल के पेड़ को वस्त्र, चन्दन, जनेऊ, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप और ताम्बूल आदि समर्पित करें। फिर भगवान की आरती उतारें। शाम के समय भगवान के आगे घी का दीपक प्रज्वलित कर हरि नाम का कीर्तन करें। आखिर में आरती और प्रसाद वितरण करें।