साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 24 to 30 November: नवंबर के अंतिम सप्ताह की शुरुआत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से हो रही है। इस सप्ताह में ही भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का दिन विवाह पंचमी पड़ेगी। इस कारण यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो गुरु वक्री होकर कर्क में ही रहेंगे। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे।
शुक्र तुला राशि में 26 नवंबर तक रहेंगे। इसके बाद वे वृश्चिक में जानकर सूर्य और मंगल से युति बनाएंगे, क्योंकि सूर्य और मंगल दोनों ही वृश्चिक में उपस्थित होंगे। बुध इस दौरान तुला में रहेंगे। शनि मीन राशि में रहेंगे और 28 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में उपस्थित रहेंगे। अब आइए जानते हैं कि इस सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल क्या कह रही है?
इस सप्ताह आपकी रफ्तार शानदार रहेगी। कई दिन से अटके काम पूरे होने लगेंगे, कोई खुशखबरी मन को प्रसन्न कर देगी। मेहनत रंग लाएगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और कॉम्पिटिशन में बढ़िया सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें, गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
अटके हुए काम इस हफ्ते निपट जाएंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी, धार्मिक कामों में मन लगेगा। बिजनेस में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन पैसा जरूर आएगा। ससुराल से मदद या लाभ मिलेगा। दाम्पत्य और लव लाइफ बहुत मधुर रहेगी। सब आपकी मीठी बोली के कायल हो जाएंगे।
उपाय: अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
बिजनेस में थोड़ी रुकावटें आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे सब सुलझ जाएगा। महत्वाकांक्षी प्लान पर काम जारी रखें। तुला या कुंभ राशि वालों से फायदा होगा। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिशन में सफलता मिलेगी। ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं, माता का चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
धार्मिक कामों में मन लगेगा। पत्रकार, फिल्म लाइन और मीडिया में काम करने वालों को अच्छा लाभ होगा। किसी करीबी से छोटा मनमुटाव हो सकता है, वाणी पर कंट्रोल रखें। खर्चा ज्यादा रहेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में क्रोध-ईगो छोड़ दें तो सब अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
राजनीति करने वालों के लिए शानदार सप्ताह रहेगा। सरकारी काम बनेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। खर्चा ज्यादा रहेगा। ससुराल से रुका काम पूरा होगा। आईटी और मीडिया में काम करने वालों को अच्छा लाभ होगा।
उपाय: गायत्री मंत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें, गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा सप्ताह रहेगा। पैसा आएगा, राजनीति में आगे बढ़ेंगे। मकर या मिथुन वाले से नया प्लान बनेगा। आपकी मीठी बोली सबको अपनी बना लेगी। संतान के रिश्ते की रुकावटें दूर होंगी। दाम्पत्य सुखमय रहेगा।
उपाय: गौ माता को गुड़ खिलाएं, अन्न दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
फिल्म, एक्टिंग, मैनेजमेंट करने वालों के लिए शानदार हफ्ता रहेगा। प्रबंधन कला सबको प्रभावित करेगी। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। बिजनेस और पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को अच्छे मार्क्स मिलेंगे। सब आपके प्रिय हो जाएंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, चावल दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 85%
गुरु की कृपा से धन लाभ होगा। रियल एस्टेट में फायदा मिलेगा। सरकारी काम बनेंगे। काम बहुत हैं, सही दिशा चुनें। बीटेक और एमबीए के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पेट की तकलीफ संभव है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, घूमने जाएंगे।
उपाय: पिता का आशीर्वाद लें, मसूर दाल दान करें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
फिल्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने वालों को अच्छा फायदा होगा। सेहत कमजोर रहेगी। किसी करीबी के व्यवहार से दुख होगा। जल्दबाजी में फैसला न लें। इंजीनियरिंग-MBA स्टूडेंट्स को नए मौके मिलेंगे।
उपाय: सुंदरकांड पढ़ें, तिल-तेल और काले कपड़े दान करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। राजनीति करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। आईटी और बैंकिंग में काम करने वालों को अच्छा फायदा होगा। मां का आशीर्वाद लें। ससुराल से बड़ा काम बनेगा। ऑफिस में छोटे विवाद संभव हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: हनुमानजी की उपासना करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
राज2025नीति में कूटनीति से सफलता मिलेगी। बिजनेस में संघर्ष रहेगा, लेकिन भविष्य की प्लानिंग का अच्छा समय है। लॉ और एमबीए के स्टूडेंट्स को बढ़िया मौके मिलेंगे। उधार बिल्कुल न दें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
उपाय: उड़द दान करें, बजरंग बाण पढ़ें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
शानदार सप्ताह रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। खर्चा ज्यादा लेकिन अच्छे कामों में होगा। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। ससुराल से बड़ा काम पूरा होगा। इंजीनियरिंग और एमबीए के स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। गाड़ी सावधानी से चलाएं। लव और दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम पढ़ें, गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 85%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।