अध्यात्म

Vivah Panchami Kab Hai: 24 या 25 नवंबर, कब है विवाह पंचमी? नोट करें सही डेट और पूजा का मुहूर्त

Vivah Panchami Kab Hai 2025 Mein (विवाह पंचमी कब है): कहते हैं विवाह पंचमी के दिन शादी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस दिन सीता-राम की शादी हुई थी और उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में काफी कष्टों का सामना करना पड़ा था। तो इस साल विवाह पंचमी कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां विवाह पंचमी के मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है।

Image

विवाह पंचमी 2025 (pic credit: canva)

Vivah Panchami Kab Hai 2025 Mein (श्री राम विवाह पंचमी कब है): हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन राम जी और माता सीता शादी के बंधन में बंधे थे। विवाह पंचमी का दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने का विधान है। इस दिन इनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल की विवाह पंचमी की डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। ऐसे में आप यहां से इसकी सही तारीख जान सकते हैं। साथ ही यहां विवाह पंचमी के मुहूर्त और उपाय की चर्चा भी की गई है।

विवाह पंचमी कब है 2025 में?

इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी की शुरुआत 24 नवंबर के दिन रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगी और फिर अगले दिन 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, कल यानी 25 नवंबर को विवाह पंचमी मनाया जाएगा।

विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त 2025-

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:04 AM to 05:58 AM
  • अभिजित मुहूर्त- 11:47 AM to 12:29 PM
  • विजय मुहूर्त- 01:53 PM to 02:36 PM
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:22 PM to 05:49 PM
  • अमृत काल- 05:00 PM to 06:45 PM
  • निशिता मुहूर्त- 11:42 PM to 12:35 AM, Nov 26
  • रवि योग- 11:57 PM to 06:53 AM, Nov 26

विवाह पंचमी पर क्या करना चाहिए?

विवाह पंचमी पर भगवान राम और सीता माता को पीले वस्त्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जल्दी शादी हो जाती है। साथ ही इस दिन रामचरित मानस का पाठ करना भी अत्यंत ही फलदायी माना गया है। साथ ही अगर संभव हो तो इस दिन किसी कन्या विवाह में भी आर्थिक मदद करनी चाहिए। विवाह पंचमी के दिन सीता माता को सुहाग की सामग्री चढ़ाई जाती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article