अध्यात्म

Vinayak Chaturthi 2025 Date: आज मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

Vinayak Chaturthi February 2025 : माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को माघ विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। जानिए इस त्योहार की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

Image

Magh Vianayk Chaturthi 2025 Date

Vinayak Chaturthi February 2025: सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इनका एक नाम विघ्नहर्ता भी है क्योंकि ये अपन भक्तों के सभी दुखों को हर लेते हैं। प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतु्र्थी को भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। कहते हैं जो भक्त इस व्रत को सच्चे मन से रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। फरवरी में ये व्रत 1 तारीख को रखा जाएगा। जानिए इस व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

विनायक चतुर्थी 2025 तिथि व मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2025 Date And Time)

विनायक चतुर्थी फरवरी 20251 फरवरी 2025, शनिवार
विनायक चतुर्थी मुहूर्त 202511:38 AM से 01:40 PM
विनायक चतुर्थी प्रारंभ1 फरवरी 2025, 11:38 AM बजे
विनायक चतुर्थी समापन2 फरवरी 2025, 09:14 AM बजे

विनायक चतुर्थी पूजन विधि (Vinayak Chaturthi Puja Vidhi In Hindi)

  • विनायक चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की धूप, दीप, नवैद्य इत्यादि से पूजा करें।
  • इसके बाद उनकी व्रत कथा सुनें।
  • फिर विधि विधान आरती करें।
  • इसके बाद गणेश जी से अपने परिवार के सुख और मंगल की कामना करें।
  • कुछ जगहों पर इस दिन रात में चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है।

विनायक चतुर्थी व्रत कथा (Vinayak Chaturthi Vrat Katha)

पौराणिक कथा अनुसार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र के रूप में अवतरित हुए थे। कहा जाता है माता पार्वती ने भगवान गणेश को पुत्र रूप में प्राप्त करने के लिए 12 वर्षों तक तपस्या की थी। इस दिन की पूजा में वस्त्र, रक्त पुष्प, पुष्प माला, दूर्वा, सिंदूर, अबीर, गंध, चंदन से तिलक, अक्षत, गुलाल, धूप, दीप, मोदक, सौभाग्य द्रव्य, सुगंधित द्रव्य इत्यादि भगवान को जरूर चढ़ाना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article