Vastu Tips for Money: आज के समय में पैसा (Money) हमारे जीवन (Life) में एक बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आपके आप पैसा है तो आपको किसी तरह की कोई आर्थिक दिक्कत (Financial Problems) नहीं होगी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास पैसा आता रहे, घर में रखा पैसा भी सुरक्षित रहें और आपकी नौकरी और बिजनेस में कामयाबी मिलती रहे हैं तो आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं। इन वास्तु टिप्स की मदद से आपके पास पैसे की कोई कम नहीं होगी और साथ ही आपका घर भी खुशहाल रहेगा।
वास्तु टिप्स फॉर मनी ( Vastu Tips for Money)
- हमेशा अपने घर के मुख्य द्वार को हमेशा स्वच्छ, मंगल प्रतीकों से युक्त और सही रखना चाहिए। दरअसल वास्तु शास्त्र के मुताबिक टूटे हुए मुख्य द्वार से जुड़ा दोष ज्यादातर घरों में रुपए-पैसे से जुड़ी परेशानियां लेकर आता है।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का गुल्लक जरूर रखें और इसमें कुछ न कुछ पैसे डालते रहें। दरअसल माना जाता है कि ऐसा करने से धन की बढ़ोतरी होती है।
- घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखें। उत्तर दिशा में कभी भी कचरा जमा न होने दें। उत्तर दिशा में कचरा जमा होने पर आपको ये गरीबी की ओर ले जाता है।
- उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाने से अच्छे समाचार प्राप्त होते हैं।
- घर के पूर्व-उत्तर कोने में गंदगी न रखें।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भूलकर भी अपने घर में सजाने के लिए प्लास्टिक के फूल या पेड़-पौधे न रखें। माना जाता है कि इससे न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, बल्कि आर्थिक दिक्कतें भी आती हैं।
- घर के पूजा घर में कमलगट्टे की माला रखने से धन की कमी दूर होती है और साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद घर के सदस्यों पर बना रहता है।
- आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए रात को ही जूठे बर्तन धो लेने चाहिए। दरअसल वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के यहां रात को जूठे बर्तन बगैर धोए छोड़ दिए जाते हैं, उनके यहां से माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।
- धन स्थान को कभी भी दक्षिण की दिशा में नहीं बनाना चाहिए। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में धन रखने से आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
- घर की उत्तर दिशा की दीवारों का रंग नीला होना चाहिए।
- हमेशा घर के दक्षिण पूर्व दिशा में तांबे का स्वास्तिक रखें। दरअसल ऐसा करने से पैसों के प्रवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक हो जाएगी।
