अध्यात्म

Vastu Tips: अचानक सूखने लगे ये 3 पौधे तो समझिए होने वाली है धनहानि, करें ये उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 11:19 AM IST

Vastu Tips: हरे-भरे पेड़-पौधों का अचानक सूखना या मुरझाना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनका सूखना धनहानि का संकेत होता है। वास्तु में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है जिनके अचानक सूखने या मुरझाने का प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

Image

इन पौधों का सूखना देता है धनहानि का संकेत

KEY HIGHLIGHTS
  • पेड़-पौधों का सूखना देता है आर्थिक संकट का संकेत
  • शुक्र ग्रह से होता है मनी प्लांट का संबंध
  • घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए शमी का पौधा

Vastu Tips For Plants: पेड़-पौधों से ही जीवन है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वास्तु और धार्मिक दृष्टिकोण से भी पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया गया है। हिंदू धर्म में तुलसी समेत कई पेड़-पौधों को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वहीं वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर पर लगाना बहुत शुभ होता है। घर पर इन पेड़-पौधों के होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। लेकिन जब ये पेड़-पौधे अचानक सूखने या मुरझाने लगे तो यह शुभ नहीं होता। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे धनहानि और आर्थिक संकट का संकेत माना जाता है।

इन पौधों का सूखना है धनहानि का संकेत

तुलसी

सनातन हिंदू धर्म से जुड़े हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। मान्यता है कि जिस घर पर तुलसी का हरा-भरा पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं और भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। लेकिन अचानक तुलसी का पौधा सूखने लगे तो इसे इस बात का संकेत माना जाता है कि परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

क्या करें- यदि हरा-भरा तुलसी का पौधा अचानक सूखने या मुरझाने लगे तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। आप नियमित रूप से पौधे में पानी दें और देखभाल करें। यदि पौधा पूरी तरह से सूख गया है तो इसे तुरंत हटा दें और नया तुलसी का पौधा लगाकर प्रतिदिन जल अर्पित करें और पूजा-पाठ करें।

शमी

शमी का पौधा जिस घर पर होता है, वहां महादेव की कृपा बनी रहती है और शनिदेव की बुरी दृष्टि का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन शमी पौधे या वृक्ष का सूखना शनि की खराब स्थिति का संकेत माना जाता है। इससे घर पर नकारात्मकता बढ़ती है।

क्या करें: शमी का पौधा धार्मिक दृष्टिकोण से काफी पवित्र माना जाता है। यदि यह पौधा सूख जाए तो आप शनिवार के दिन दूसरा शमी का पौधा लगाएं और पूजा-पाठ करें। इससे घर पर धन की कमी नहीं होती। घर पर शमी का पौधा लगाने के लिए शनिवार और विजयदशमी का दिन सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस पौधे को घर के भीतर लगाने से बचना चाहिए। हमेशा घर के मुख्य द्वार पर ही शमी का पौधा लगाएं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को धन का पौधा कहा जाता है। यह बेल की तरह लत्तेदार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मनी प्लांट का हरा-भरा पौधा धन, वैभव और समृद्धि को दर्शाता है। मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए इसका मुरझाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा होने पर भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या करें: मनी प्लांट की पत्तियां यदि पीली हो रही है तो इसे तुरंत हटा दें। साथ ही सूखे और मुरझाए हुए पत्तों को भी हटा दें। यदि पौधा पूरी तरह से सूख गया है तो इसे हटाकर नया पौधा लगाएं। मनी प्लांट का पौधा शुक्रवार के दिन लगाना चाहिए। सुबह स्नानादि करने के बाद मनी प्लांट का पौधा लगाएं और इसकी जड़ में लाल रंग का धागा या कलावा भी बांध दें। इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट की पत्तियां जमीन पर न गिरे। इन्हें किसी धागे या छड़ी के सहारे से ऊपर की ओर रखें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article