Maha Shivratri Dreams: महाशिवरात्रि पर स्वप्न में दिखी 5 चीजों को कभी ना करें नजरअंदाज, बरसेगी भोले की कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2021, 08:00 PM IST

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा आराधना उपवास रखकर करते है। महाशिवरात्रि में रात में इन 5 प्रकार के सपनों को देखने से भोलेनाथ का आशीर्वाद बहुत जल्दी प्राप्त होता हैं।

Maha Shivratri Dreams: महाशिवरात्रि पर स्वप्न में दिखी 5 चीजों को कभी ना करें नजरअंदाज, बरसेगी भोले की कृपा
Photo Credit: BCCL

Maha Shivratri Special Dreams Meaning: हमारे देश में महाशिवरात्रि बहुत ही हर्ष, उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन त्रिलोकीनाथ और माता पार्वती की पूजा आराधना की जाती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन माता पार्वती और शिव शंकर का विवाह हुआ था। इसलिए इस पूजा को हमारे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस पूजा को करने से भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता हैं। यदि शिवरात्रि के रात में आपको यह 5 प्रकार के स्वप्न दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। धर्म के अनुसार इस स्वप्न को देखने का मतलब शिव शंकर का की कृपा दृष्टि बहुत जल्दी प्राप्ति होने माना जाता है। तो आइए जाने वह कौन कौन से स्वप्न है, जिन्हें हम देखने के बाद भगवान शंकर का आशीर्वाद जल्दी प्राप्त कर सकते है।

महाशिवरात्रि में देखे जाने वाले 5 स्वप्न:

1. नदी का स्वप्न:
भोलेनाथ को नदी बहुत ही प्रिय है। शिवरात्रि के रात में यदि आपको स्वप्न में नदी दिखाई दे, तो धर्म के अनुसार भगवान शिव की कृपा बहुत जल्दी प्राप्त होती है। नदी को स्वप्न में देखने से किसी भी कार्य जल्दी पूरा होती है।

2. त्रिशूल का स्वप्न:
त्रिशूल भगवान शिव का प्रिय अस्त्र है। हिंदू धर्म में इसे काम, क्रोध और लोभ का प्रतीक माना जाता हैं। यदि शिवरात्रि में स्वप्न में त्रिशूल दिखाई देने से नकारात्मक विकारों का नाश होता है और भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. डमरू का स्वप्न:
हिंदू धर्म में डमरु शुभ प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि में स्वप्न में यदि आपको डमरू दिखाई दे, तो इससे घर में शादी, विवाह जैसी शुभ कार्य होने की संभावना मानी जाती है। 

4. नाग का स्वप्न:
भोलेनाथ को नाग बहुत प्रिय है। वह इसे हमेशा अपने गले में धारण किए रहते है। हिंदू धर्म में इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि महाशिवरात्रि में सपने में आपको नाग दिखाई दे, तो इससे घर में धन की प्राप्ति होती है।

5. तीसरी आंख का स्वप्न:
हिंदू धर्म में भोलेनाथ को त्रिनेत्रम कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ अपनी तीसरी आंख तभी खोलते है, जब किसी बुराई का अंत करना होता है। यदि आपको महाशिवरात्रि में सपने में तीसरी आंख दिखाई दे, तो इससे आध्यात्मिक क्षेत्र में लाभ होने के साथ दुश्मनों का नाश होता है।

End of Article