अध्यात्म

Surya Grahan 2023 Timings in India: सूर्य ग्रहण कब खत्म होगा, जानें इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए

Surya Grahan (Solar Eclipse) October 2023 Date and Time in India: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग गया है। इस समय आसमान में रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) नजर आएगी। जानें ग्रहण की समाप्ति कब होगी।

Image

Solar Eclipse 2023 Date: 14 अक्टूबर 2023 सूर्य ग्रहण का समय

Surya Grahan or Solar Eclipse October 2023 Date and Time in India: अक्टूबर में दो ग्रहण देखने को मिलेंगे। पहला सूर्य ग्रहण जो 14 अक्टूबर को लग रहा है दूसरा चंद्र ग्रहण जो 29 अक्टूबर को लगेगा। ये दोनों ही साल के आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण होंगे (Chandra Grahan 2023)। सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष अमावस्या यानि सर्व पितृ अमावस्या (Sarvapitri Amavasya) पर कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगा है। ग्रहण का सूतक काल 14 अक्टूबर की सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो चुका था। जानिए साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की टाइमिंग और पूरी डिटेल।

सूर्य ग्रहण 2023 किस समय लगेगा (14 October 2023 Surya Grahan Timings)

साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और 15 अक्टूबर 2023 की मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण के समय बरते जाने वाली सावधानियां (Precautions To Be Taken During Solar Eclipse)

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) के दौरान सूर्य देव के बीज मंत्र 'ॐ‌ स्थान ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।' का जाप करते रहना चाहिए जिससे ग्रहण का बुरा प्रभाव न पड़ सके। इसके अलावा आप भगवान शिव के 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सूर्य ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना है। भोजन न खाना है न पकाना है। तुलसी के पौधे को नहीं छूना है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article