LIVE

क्या सूर्य ग्रहण में सो सकते हैं? जानिए ग्रहण काल के दौरान वर्जित कार्य

लवीना शर्माUpdated Oct 15, 2023, 14:45 IST
Follow on Google News
क्या सूर्य ग्रहण में सो सकते हैं? जानिए ग्रहण काल के दौरान वर्जित कार्य

क्या सूर्य ग्रहण में सो सकते हैं? जानिए ग्रहण काल के दौरान वर्जित कार्य

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में लग रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान सूर्य आग का छल्ला यानी रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) की तरह नजर आएगा। ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2023 डेट और टाइम | Surya Grahan October 2023 Date And Time
पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से लग गया है और इसकी समाप्ति देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगी। ये ग्रहण मेक्सिको, अर्जेंटीना, कनाडा, ग्वाटेमाला, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, अरूबा, कोलंबिया, क्यूबा, ​​इक्वाडोर, अमेरिका, ब्राजील, कोलंबिया, ग्रीनलैंड इत्यादि जगहों पर दिखाई देगा। (जानें सूर्य ग्रहण के कितने दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण)

सूर्य ग्रहण सूतक कब लगेगा । Surya Grahan 14 October 2023 Sutak Time
सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने के ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 14 अक्टूबर 2023 सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू हो चुका है और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ होगी।

OCT 14, 2023 22:48 IST

सूर्य ग्रहण 2023: ज्योतिषीय दृष्टिकोण

साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को कृष्ण पक्ष अमावस्या को लगेगा। उस दौरान सूर्य कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र में विराजमान होंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध इसी भाव में स्थित रहेंगे। बता दें कि चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल है।
OCT 14, 2023 22:17 IST

सूर्य ग्रहण के दिन करें ये काम

धूप जलाएं
ग्रहण के समय में घर में धूप अगरबत्ती जला दें। ऐसा करने से घर की सारी नाकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी।

तुलसी के पत्ते डाल दें
घर में ग्रहण शुरु होने से पहले खाने पीने की सभी चीजों में तुलसी का पत्ता और कुशा डाल दें। ऐसा करने से भोजन अशुद्ध नहीं होता है।

मंत्र जाप
ग्रहण के समय में मूर्ति की पूजा नहीं की जाती है, पर इस समय में ध्यान लगाकर मंत्रों का जाप करना शुभ होता है
OCT 14, 2023 21:30 IST

सूर्य ग्रहण के दिन ना करें ये काम

भोजन ना करें
जिस समय सूर्य ग्रहण लग जाए उस समय भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय भोजन करने के शास्त्रों में अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय भोजन अशुद्ध हो जाता है। इस कारण खाने-पीने की चीजों में ग्रहण के समय कुशा डाल दिया जाता है।

मूर्ति ना छुएं
ग्रहण के समय में मंदिर के भी पट बंज कर दिये जाते हैं। इस समय में मूर्ति को छुकर पूजा करने की मनाही होती है। आप चाहें तो मंत्र जाप और भजन करके के पूजा कर सकते हैं। सूतक काल में भगवान को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है।

तुलसी ना तोड़ें
ग्रहण के दौरान भूलकर भी तुलसी दल नहीं तोड़ना चाहिए। शास्त्रों में इसे उचित नहीं बताया गया है। इस दौरान तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।
OCT 14, 2023 21:06 IST

चंद्र ग्रहण 2023 का समय (Chandra Grahan 2023 Timings)

खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण - 29 अक्टूबर 2023
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ - 01:06 AM
चन्द्र ग्रहण समाप्त - 02:22 AM
उपच्छाया से पहला स्पर्श - 11:32 PM, अक्टूबर 28
प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 01:06 AM
परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 01:44 AM
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 02:22 AM
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:55 AM
OCT 14, 2023 20:29 IST

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें

सूर्य ग्रहण के समय ग्रहण के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए भजन किर्तन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो ध्यान लगाकर मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे आपके आसपास नाकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। आप महामृत्युंजय मंत्र कर सकते हैं।
OCT 14, 2023 19:40 IST

क्या भारत में 14 अक्टूबर 2023 को ग्रहण है?

सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर यानी आज लगने जा रहा है। जिसकी अवधि रात 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण से भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं है।
OCT 14, 2023 18:58 IST

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या क्या नहीं

सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें काफी ज्यादा हानिकारक हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कहीं भी बाहर नहीं निकलना चाहिए। सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें। जैसे ब्लेड, कैंची, सुई आदि का उपयोग न करें।
OCT 14, 2023 18:40 IST

14 अक्टूबर 2023 का सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा?

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज यानी 14 अक्टूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा, जो 15 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक चलेगा। इस तरह से साल के आखिरी ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी।
OCT 14, 2023 18:18 IST

इस राशि में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा, जो अश्विन माह की अमावस्या तिथि पर लगेगा। खास बात ये है कि अश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा।
OCT 14, 2023 17:52 IST

Today Surya Grahan Timing In Karnataka: कर्नाटक सूर्य ग्रहण टाइमिंग

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट पर लग रहा है। कर्नाटक में भी सूर्य ग्रहण का 8 बजकर 34 मिनट पर ही होगा। ग्रहण खत्म होने का समय भारत की टाइमिंग के हिसाब से मध्यरात्रि में 2 बजकर 25 मिनट पर होगा।
OCT 14, 2023 17:37 IST

Kya Aaj India Me Surya Grahan Hai: क्या आज का सूर्य ग्रहण भारत में है

14 अक्टूबर 2023 का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगेगा। भारत के समयनुसार ये ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट पर लग रहा है। रात में सूर्य ग्रहण लगने के कारण इसका प्रभाव भारत में नहीं देखने को मिलेगा। इस कारण से भारत में सूतक काल में मान्य नहीं होगा।
OCT 14, 2023 17:20 IST

Surya Grahan Kitne Baje Se Start Hoga: सूर्य ग्रहण कब से शुरु होगा

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शनिवार, 14 अक्टूबर यानी आज रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और रविवार, 15 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी।
OCT 14, 2023 17:00 IST

सूर्य ग्रहण कब है 2023 कहां कहां दिखाई देगा

साल का दूसरा सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा।
OCT 14, 2023 16:40 IST

सूर्य ग्रहण का सूतक कब लगेगा?

ज्योतिष विद्या के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने के लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जो ग्रहण के खत्म होने तक रहता है। इसलिए 14 अक्टूबर के दिन सुबह 8 बजकर 33 मिनट से सूतक काल शुरू हो जायेगा, जो गृहण के खत्म होने तक रहेगा।
OCT 14, 2023 16:22 IST

Surya Grahan Up Time: सूर्य ग्रहण को यूपी टाइम

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के समय अनुसार 14 अक्टूबर की रात 8:34 मिनट पर लगेगा। देर रात 2: 25 मिनट पर समाप्त होगा। मध्य समय होगा 11: 29 मिनट पर, इस दौरान ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की रहेगी। यूपी में भी ग्रहण का यही समय रहने वाला है।
OCT 14, 2023 16:22 IST

Surya Grahan Up Time: सूर्य ग्रहण को यूपी टाइम

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के समय अनुसार 14 अक्टूबर की रात 8:34 मिनट पर लगेगा। देर रात 2: 25 मिनट पर समाप्त होगा। मध्य समय होगा 11: 29 मिनट पर, इस दौरान ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की रहेगी। यूपी में भी ग्रहण का यही समय रहने वाला है।
OCT 14, 2023 16:02 IST

क्या भारत में 14 अक्टूबर 2023 को ग्रहण है?

भारत में सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा और इस बार यह भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह रात 11:29 बजे से शुरू होगा और 11:37 बजे खत्म होगा। भारत में 8 बजकर 34 मिनट से शुरु होकर रात के 2 बजकर 25 मिनट तक ग्रहण का समय है। रात के कारण ये भारत में प्रभावशाली नहीं होगा।
OCT 14, 2023 15:43 IST

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या क्या नहीं

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान आंखें नहीं बंद करनी चाहिए और सोने से बचना चाहिए। यहां तक कि थोड़ी देर की झपकी भी गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकती है। -गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के धारदार, नुकीले और चोट पहुंचाने वाले सामान का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
OCT 14, 2023 15:19 IST

Today Surya Grahan Time In Bihar: सूर्य ग्रहण बिहार टाइमिंग

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारत के समयनुसार 14 अक्टूबर की रात को 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा। बिहार में रात के समय में ही ग्रहण लगेगा। रात में सूर्य ग्रहण लगने के कारण इसका प्रभाव भारत पर देखने को नहीं मिलेगा।
OCT 14, 2023 15:04 IST

सूर्य ग्रहण कब है 2023 कहां कहां दिखाई देगा

ये सूर्य ग्रहण टेक्सास से शुरू होकर मेक्सिको के साथ ही मध्य अमेरिका, कोलंबिया और ब्राजील के कुछ हिस्सों से होकर गुजरता हुआ अलास्का और अर्जेंटीना तक दिखाई देगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समय अनुसार, सूर्य ग्रहण रात में 8:34 मिनट से आरंभ होगा और मध्य रात्रि 2:25 मिनट तक रहेगा।