अध्यात्म

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें भारत में कब देगा दिखाई

Surya Grahan 2025 (सूर्य ग्रहण डेट और समय): सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं होते हैं। यहां से जानिए कि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है और ये भारत में कितने बजे दिखाई देगा।

Image

surya grahan 2025 last solar eclipse date time

Surya Grahan 2025 (सूर्य ग्रहण डेट और समय): सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। अगर सूर्य ग्रहण लग जाए तो लोगों को खाना खाने, सोने से मना किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है? यहां हम आपको बताते हैं। साथ ही बताएंगे की सूर्य ग्रहण के दौरान क्या-क्या नहीं करना चाहिए। आपको ये भी बताएंगे कि सूतक काम मान्य होगा या नहीं।

कब लगेगी सूर्य ग्रहण?

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण की तिथि और समय की बात करें तो इसकी शुरुआत 21 सितंबर 2025 की रात 11 बजे से होगी। वहीं, ये 22 सितंबर 2025 की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए-

  • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं की जाती है।
  • सूतक काल शुरू होने से घर की खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा नहीं छूनी चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण में सोना और खाना भी नहीं चाहिए। साथ ही प्रेग्नेंट औरतों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिेए।
  • इतना ही नहीं, इस दौरान कैंची, चाकू, सुई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

भारत में कितने बजे देगा दिखाई?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण असल में भारत में दिखाई देगा ही नहीं, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। ये सूर्य ग्रहण सिर्फ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड और अटलांटिक महासागर में दिखाई देने वाला है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article