अध्यात्म

आज इस बड़े ग्रह ने बदली है अपनी राशि, इन लोगों की जिंदगी में करेगा बड़ा उलट-फेर, कोई प्लानिंग नहीं आएगी काम

shukra rashi parivartan august 2025: आज से शुक्र ग्रह ने अपनी राशि बदली है। अब वह 14 सितंबर तक कर्क राशि में रहेंगे। यह गोचर ज्योतिष में शुभ माना जा रहा है और खासतौर पर कम्यूनिकेशन लाइन से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान चावल का दान शुभ रहेगा। देखें सभी राशियों को शुक्र के गोचर का प्रभाव क्या होगा।

Image

shukra rashi parivartan august 2025 (Pic: Canva)

shukra rashi parivartan august 2025: शुक्र 21 अगस्त को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर 14 सितंबर तक कर्क राशि मे रहेंगे। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज ने बताया कि कर्क का स्वामीग्रह चन्द्रमा होता है। शुक्र फ़िल्म, ग्लैमर व धन का कारक ग्रह है। शुक्र बैंकिंग,मीडिया व मैनेजमेंट जॉब व उच्च शिक्षा का कारक ग्रह है। शुक्र का कर्क में होना बहुत ही शुभ है। वृष व तुला का स्वामीग्रह शुक्र सबसे चमकीला व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। चावल का दान करें। यह गोचर स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। इस समय दान अनन्त गुणा फलदायी है। शुक्र का कर्क राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए बेहतर है। फ़िल्म जगत व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही शुभ है। आगे देखें सुजीत जी महाराज द्वारा बताया गया शुक्र गोचर का राशिफल।

अगस्त 2025 में शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

1 मेष- शुक्र चतुर्थ रहेंगे। जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें।

2 वृष- शुक्र तृतीय गोचर करेंगे। व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी। आप जॉब को और बेहतर करेंगे। संतान के विवाह में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। आध्यात्मिकता को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को चीनी का दान करें। हरा रंग शुभ है।

3 मिथुन- द्वितीय शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ है। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रति शुक्रवार को चावल का दान बहुत ही शुभ है। नीला रंग शुभ है।

4 कर्क- शुक्र इसी राशि में रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है। जमीन क्रय कर सकते हैं। जॉब में मित्र आपकी मदद करेंगे। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करते रहें।

5 सिंह- शुक्र का द्वादश गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में सफलता का समय है। छात्र सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।लाल रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को गाय को चारा देते रहें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

6 कन्या- शुक्र का यह परिवर्तन आपके लिए बहुत ही सफलतम टर्निंग प्वाइंट है। व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। पॉलिटिशियन के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है।

7 तुला- यह समय बिजनेस के लिए बहुत ही शुभ है। शुक्र का दशम गोचर छात्रों के लिए संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति का है। शुक्र व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हरा रंग शुभ है।

8 वृश्चिक- नवम शुक्र व्यवसाय सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख में प्रगति के मार्ग बनेंगे। आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।

9 धनु- शुक्र अष्टम गोचर करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रगति करेंगे। हर शुक्रवार को अन्न का दान करते रहें। राजनीतिज्ञ अपने करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

10 मकर- शुक्र का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन करेगा। जॉब में विशेष सफलता मिलेगी। परिवार सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।

11 कुम्भ- शुक्र कर्क राशि मे उपस्थित होकर आपको खुशहाली देगें। चतुर्थ गोचर शुभ है। छात्रों को करियर में आशातीत सफलता मिलेगी। बिजनेस सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। शिक्षा प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को शुक्र के बीज मंत्र का जप करें व अन्न का दान करें।

12 मीन- शुक्र पंचम गोचर करेंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। राजनीति में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। शुक्र का यह गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को कोई बड़ा अवसर दे सकता है। प्रत्येक शुक्रवार को सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। नीला रंग शुभ है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article