अध्यात्म

तकदीर की तस्वीर बदलने को तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, खुशियां लेकर आ रहा है द्विद्वादश योग

Shukra Mangal Dwidwadash Yog: 13 मार्च को शुक्र और मंगल के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग से कुछ राशि वालों की तकदीर की तस्वीर बदल जाएगी। इस दौरान इन राशि वालों तगड़ी कमाई का मौका मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार शुक्र और मंगल से बनने वाला द्विद्वादश योग कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक सुधार और कामकाज में प्रगति के संकेत दे सकता है। हालांकि हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए इसका प्रभाव भी अलग-अलग तरीके से देखने को मिल सकता है।आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है?

Image

द्विद्वादश योग करेगा मालामाल

Shukra Mangal Dwidwadash Yog: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के आपसी संबंध और कोण का विशेष महत्व माना जाता है। जब दो ग्रह एक खास डिग्री पर आकर संबंध बनाते हैं तो उससे अलग-अलग प्रकार के योग बनते हैं, जिनका असर राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 13 मार्च की सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर शुक्र और मंगल एक दूसरे से 30 डिग्री पर आ जाएंगे।

इस समय शुक्र मीन राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के बीच 30 डिग्री का अंतर बनने से द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में यह योग कई मामलों में मिश्रित प्रभाव देता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह नए अवसर और लाभ के संकेत भी दे सकता है। ग्रहों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को इस योग से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह योग कामकाज के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें कोई नया मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। दोस्तों और परिचितों से सहयोग मिलने से कई काम आसान हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग करियर के मामले में सकारात्मक असर दे सकता है। इस दौरान कामकाज में नई योजनाएं बन सकती हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी किसी नई डील या समझौते से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ संबंध भी बेहतर बने रह सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए काम शुरू करने का उत्साह भी रहेगा। जो लोग कला, मीडिया या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय घर और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस दौरान किसी संपत्ति से जुड़ा मामला आगे बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर के माहौल में भी सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज में भी धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग संपर्क और संचार से जुड़े मामलों में लाभ देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर काम में मददगार साबित हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है और कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article