Sharad Purnima 2023 Kheer Kab Rakhe (शरद पूर्णिमा पर खीर कब बनाएं): सनातन धर्म के लोगों के लिए शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima Kab Hai 2023) का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन उत्तर और मध्य भारत के लोग रात में खीर बनाते हैं और फिर उसे चांद की रोशनी में रख देते हैं। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि जब चंद्रमा की किरणें इस खीर पर पड़ती हैं तो यह खीर कई गुना गुणकारी और लाभदायक हो जाती है। ऐसे में इस खीर का सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ प्राप्त होता है। इसलिए शरद पूर्णिमा पर लोग रात भर खीर का बर्तन चांद की रोशनी में रखते हैं और फिर उसे अगले दिन प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है (Sharad Purnima Chandra Grahan Time 2023)। ऐसे में जाने माने ज्योतिष एक्सपर्ट सुजीत जी महाराज से जानिए इस बार शरद पूर्णिमा पर खीर रखने का समय क्या रहेगा (Sharad Purnima Par Kheer Bnane Ka Time)।
Sharad Purnima 2023 Chandra Grahan Time (शरद पूर्णिमा 2023 चंद्र ग्रहण समय)
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार शरद पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर 2023 शनिवार, प्रात: 04:17 बजे से 29 अक्टूबर, रविवार 01:53 AM तक रहेगी। चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01:06 बजे से मध्य रात्रि 02:22 बजे तक रहेगा। वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर, दोपहर 02:52 बजे से शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ होगी।
Sharad Purnima 2023 Par Kheer Kab Banaye (चंद्र ग्रहण के कारण शरद पूर्णिमा पर खीर कब बनाएं)
आप शरद पूर्णिमा की खीर चतुर्दशी की रात यानि 27 अक्टूबर शुक्रवार की रात बना लें। फिर 28 अक्टूबर को जब शरद पूर्णिमा की तिथि प्रात: 04:17 बजे से शुरू हो तो उस समय उस खीर को चंद्रमा की रोशनी में रख दें, उस दिन चंद्रास्त प्रात: 04:43 पर होगा। चंद्रास्त के बाद उस खीर को खा सकते हैं, 28 अक्टूबर के प्रात: पूर्णिमा तिथि में चंद्रमा की औषधियुक्त रोशनी प्राप्त हो जाएगी। आप चाहें तो 28 अक्टूबर के मध्य रात्रि चंद्र ग्रहण के बाद खीर बनाएं और उसे खुले आसमान के नीचे रख दें ताकि उसमें चंद्रमा की रोशनी पड़े, बाद में उस खीर को खा सकते हैं।
