Shani Gochar 2023 Rashifal (Vrischika Rashi): शनि गोचर के साथ वृश्चिक वालों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या, बरतें ये सावधानियां

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 05:56 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Vrischika Rashifal 2023: शनि आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव में गोचर करते ही आप पर शनि ढैय्या का प्रारंभ हो जाएगा।

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Vrischika Rashifal 2023: शनि 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। फिर अगले सवा दो साल तक आप पर शनि ढैय्या रहेगी। शनि ढैय्या के कारण आपको कई मामलों में निराशा का सामना करना पड़ेगा। जानिए शनि का गोचर आपके जीवन को किस तरह से प्रभावित करने वाला है।

shani gochar effect on scorpio

Shani Gochar 2023 Effect On Vrischika Rashi: शनि गोचर 2023 का वृश्चिक राशि वालों पर प्रभाव

शनि गोचर 2023 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Scorpio Rashi)

वृश्चिक राशि में शनि तृतीय और चतुर्थ भाव के स्वामी होकर वृश्चिक राशि से चतुर्थ भाव में ही गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के कारण आप पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। आपके चौथे भाव में शनि का प्रभाव होने से परिवार वालों से आपकी दूरी बढ़ सकती है। आपका स्थान परिवर्तन होगा। नौकरी में तबादला होने के योग बनेंगे। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लेकिन अपने घर-परिवार की आप हर जरूरतों को पूरा करते नजर आएंगे।

End of Feed