Shani Gochar 2023 Rashifal (Makar Rashi): मकर राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू, जानें क्या पड़ेगा असर

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 05:56 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Makar Rashifal 2023: 17 जनवरी 2023 में शनि आपकी राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के कुंभ में जाते ही आप पर शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण शुरू हो जाएगा।

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Makar Rashifal 2023: नए साल में शनि मकर राशि से दूसरे भाव में ही गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा और तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत हो जाएगी। शनि के गोचर का आपके पारिवारिक जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा। आपका परिवार के लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

makar rashi

Shani Gochar Effects On Makar Rashi: शनि गोचर का मकर राशि वालों पर प्रभाव

शनि गोचर 2023 का मकर राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Makar Rashi)

शनि आपकी पारिवारिक लाइफ में तनाव पैदा करेंगे लेकिन अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा और आपका बैंक बैलेंस बढ़ने लगेगा। इतना ही नहीं इस साल आप धन जोड़ने की तरफ भी ध्यान देंगे। संपत्ति के क्रय और विक्रय के लिए समय अच्छा है। आप अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की सोचेंगे।

End of Feed