अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 21 December 2022: तुला और मकर राशि की स्वास्थ्य में रह सकती है दिक्कतें, जानें अन्य राशियों की स्थिति

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 20, 2022, 06:07 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 December 2022:आज मेष, वृश्चिक और तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं मकर और सिंह राशि के छात्रों को जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही तुला और मकर राशि के जातको को आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा कर्क और कुम्भ राशि के युवा प्यार में इमोशनल हो सकते हैं।

Image

Horoscope Today, 21 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 December 2022: 21 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज--सूर्य शुक्र एकसाथ धनु राशि में ,मङ्गल वृष में व विशाखा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष, वृश्चिक व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। कर्क व कुम्भ राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज को राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम व सूर्य का इस राशि से नवम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल का दान करें।लव लाइफ सुंदर रहेगा।

2. वृष- आज का दिन मङ्गल इसी राशि में,सूर्य धनु व चन्द्रमा सप्तम है।व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।इस राशि से सप्तम मङ्गल प्रेम में सफलता दे सकता है।

Aaj Ka Ank Rashifal, 21 December 2022: मूलांक दो वाले जातक जॉब में झेल सकते हैं प्रेशर, जन्मांक से आप भी जानें अपना हाल

3. मिथुन- चन्द्रमा छठें भाव में रोग दे सकता है।सूर्य का इस राशि से सप्तम रहना जाँब में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान व शिक्षा में विकास देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें।मङ्गल एकादश रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे।प्यार में असत्य वाणी से बचें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

5. सिंह-आज सूर्य का पँचम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर परिवार के लिए मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।कम्बल का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।लव लाइफ में तनाव संभावित है।

6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में है।धार्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।नीला व आसमानी रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

7. तुला- चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का तृतीय गोचर शुभ है। गुरु खष्ठम गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।लव लाइफ मे माधुर्यता बनी रहेगी।

8. वृश्चिक- आज सूर्य का द्वितीय गोचर व्यवसाय में उन्नयन देगा। सिंह व मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।मङ्गल सप्तम लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है।शुक्र का द्वितीय गोचर प्रेम के लिए अनुकूल है।

9. धनु- मन की एकाग्रता पर जोर दें।शुक्र इसी राशि में व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।युवा लव लाइफ में यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

10. मकर-मङ्गल रियल स्टेट में प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे।कम्बल दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,धनु राशि के सूर्य व वृश्चिक के चन्द्रमा जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें।

12. मीन- आज चन्द्रमा भाग्य भाव में शुभ है।जांब में दशम सूर्य व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें।लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article