Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Kanya Rashifal 2023: नए साल में शनि आपके षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि की ये स्थिति आपके लिए शुभ साबित होगी। इस दौरान आप अपने विरोधियों के छक्के छुड़ाने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको अपने कर्ज उतारने की तरफ ध्यान देना चाहिए। शनि आपको शारीरिक समस्याएं दे सकते हैं। जानिए शनि का ये गोचर आपकी लाइफ को और कैसे प्रभावित करेगा।
Shani Transit 2023: शनि गोचर का कन्या राशि वालों पर प्रभाव
शनि गोचर 2023 का कन्या राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Kanya Rashi)
शनि के गोचर का आपकी राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। अपने शत्रुओं पर आप पूरी तरह से हावी रहेंगे। आपके विरोधी चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, आपके ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इस दौरान आप कर्ज लेने से बचें। बेवजह में धन खर्च न करें। बल्कि आपको अपने पुराने कर्ज उतारने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
शनि का गोचर आपकी करियर लाइफ के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी में काफी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। धन कमाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। विदेश यात्रा के योग बनते दिखाई दे रही है। छोटी-मोटी यात्राएं पूरी साल लगी रहेंगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
क्या 2023 में कन्या राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी? Shani Sade Sati 2023
नए साल में इस राशि पर शनि साढ़े साती नहीं रहेगी। शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा।
क्या 2023 में कन्या राशि पर शनि ढैय्या रहेगी? Shani Dhaiya 2023
नए साल में इस राशि पर शनि ढैय्या नहीं रहेगी।
शनि राशि परिवर्तन 2023 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2023 Effects On All Zodiac Signs)
