Number 8 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 8 वाले लोग अपने जीवन में चीजों को संतुलित करने में बहुत अच्छे होते हैं। ये अपने परिवार के सदस्यों के करीब होते हैं। ये अपने स्वभाव से तुरंत ही दूसरों का दिल जीत लेते हैं। अंक ज्योतिष 2023 की भविष्यवाणियों के अनुसार मूलांक 8 वाले जनवरी, अगस्त और अक्टूबर के महीनों में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
मूलांक 8 वालों का करियर राशिफल 2023
वर्ष 2023 में आपको करियर और फाइनेंशियल लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको सफलता तभी मिलेगी जब कोई भी काम आप समझदारी से करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप में सावधानी बरतें और दूसरों से बात करने से पहले सावधानीपूर्वक सोचें। इस साल नौकरी में किसी भी तरह का बदलाव करने से बचें।
मूलांक 8 वालों का धन राशिफल 2023
आपके आर्थिक मामलों के लिए ये महीना मिला जुला साबित होगा। आपको जनवरी, अगस्त और अक्टूबर के महीने में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। धन के मामलों में सावधानी रखेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
मूलांक 8 वालों का लव राशिफल 2023
मूलांक 8 वालों को प्रेम संबंधों में सतर्क रहने की जरूरत है। धोखा मिल सकता है। किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए पार्टन के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। विवाहित जातकों के लिए ये साल मिला-जुला रहेगा लेकिन आपको एक-दूसरे का सम्मान, देखभाल और विश्वास करना चाहिए।
मूलांक 8 वालों का शिक्षा राशिफल 2023
शिक्षा के लिहाज से ये वर्ष मिला जुला रहने वाला है। अपने एकेडमिक प्रदर्शन में अपना ध्यान बनाए रखें। इस साल आप विदेश में पढ़ाई करने के अपने सपने को पूरा कर पायेंगे। पढ़ाई-लिखाई से मन भटक सकता है। इसलिए एकाग्रता बनाए रखें।
मूलांक 8 वालों का पारिवारिक राशिफल 2023
इस साल आप परिवार की मदद से अपने वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने में सक्षम होंगे। परिवार के साथ आपके जो पुराने वाद-विवाद हैं उनका आप निपटारा कर सकेंगे। वर्ष 2023 आपके पारिवारिक जीवन के लिए सबसे अच्छा वर्ष होगा। परिवार में किसी तरह का कोई समारोह हो सकता है।
मूलांक 8 का शुभ अंक, रंग और दिन
इस मूलांक का शुभ अंक 8 और 6 है। शुभ रंग लाल और सुनहरा है। शुभ दिन शनिवार और बुधवार है।
