अध्यात्म

Panchak September 2023 Date: पंचक कब से लग रहा है, जानें गणेश विसर्जन पर इसका क्या पड़ेगा असर

September Panchak 2023 Date: पंचक वो 5 दिन होते हैं जब सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस बार गणेश विसर्जन पर्व पंचक में ही मनाया जाएगा (Ganesh Visarjan And Panchak)। जानिए सितंबर में पंचक कब से कब तक रहेगा।

Image

September Panchak 2023 Start Date

September Panchak 2023 Kab Hai: पंचांग अनुसार पंचक हर महीने में पड़ता है। इस दौरान कई तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। दरअसल ये अवधि अशुभ मानी जाती है। लेकिन कुछ पंचक शुभ भी होते हैं। ज्योतिष अनुसार पंचक एक अशुभ नक्षत्र होता है जिसका निर्माण चंद्रमा के गोचर करने से होता है। ज्योतिष अनुसार पंचक 5 प्रकार के होते हैं। मृत्यु पंचक, रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक (Agni Panchak 2023) और चोर पंचक। 26 सितंबर से अग्नि पंचक लग रहा है। जिस वजह से इस बार गणेश विसर्जन (Panchak Mein Ganesh Visarjan) पंचक में ही किया जाएगा। जानिए पंचक क्या होता है (Panchak Kya Hota Hai)।

सितंबर पंचक 2023 कब से कब तक रहेगा (September Agni Panchak 2023 Date)

पंचक 26 सितंबर 2023 को रात 08 बजकर 28 मिनट पर शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 30 सितंबर 2023 की रात 09 बजकर 08 मिनट पर होगी। क्योंकि ये पंचक मंगलवार से शुरू हो रहा है, इसलिए ये अग्नि पंचक होगा।

अग्नि पंचक में क्या करें क्या नहीं (Agni Panchak Mein Kya Kare Kya Nahi)

  • इस दौरान मांगलिक कार्यों को करने से बचें।
  • लकड़ी या लकड़ी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी न करें।
  • दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें।
  • घर की छत को इस दौरान बिल्कुल भी गंदा न रखें।
  • इस दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखें।
  • इस दौरान कोर्ट कचहरी और विवाद के फैसले अपने हक में लाने से जुड़े काम किए जा सकते हैं।

पंचक का गणेश विसर्जन पर असर (Panchak Mein Ganesh Visarjan)

ज्योतिष अनुसार गणेश विसर्जन का पंचक से कोई संबंध नहीं है। आप 28 सितंबर को विधि विधान गणपति विसर्जन कर सकेंगे। कई ज्योतिषाचार्यों और ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि देवताओं की पूजा में पंचक पर विचार नहीं किया जाता। हालांकि कुछ कार्यों में पंचक का ध्यान रखना जरूरी है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article