Sehri Time Today Morning आज शहरी का टाइम क्या है, Aaj Sehri ka Time kya hai, Subh Aaj Sehri kitne baje Tak hai (सहरी का समय कब तक है): रमजान का पाक महीना चल रहा है और दुनिया भर के मुसलमान इबादत, रोजा और दुआओं के साथ इस महीने को अदा कर रहे हैं। इस दौरान रोजेदार सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक रोजा रखते हैं। ऐसे में हर दिन लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है, सहरी का सही समय क्या है और आज रोजा कब से कब तक रखा जाएगा। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को कौन सा रोजा है और आज सहरी का समय क्या रहेगा, तो यहां जानें पूरी जानकारी।
आज 13 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है
इस साल इस्लामी कैलेंडर के अनुसार हिजरी सन 1447 चल रहा है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को रमजान का 23वां रोजा रखा जाएगा। रमजान के ये दिन बेहद खास माने जाते हैं, क्योंकि इस समय रमजान का आखिरी अशरा यानी अंतिम दस दिन चल रहे होते हैं।
इस्लाम में रमजान के अंतिम दस दिनों को बरकत और रहमत से भरा हुआ समय माना जाता है। माना जाता है कि इन दिनों में की गई इबादत, दुआ और नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस दौरान लोग ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करते हैं।
आज 13 मार्च को सेहरी का टाइम क्या है
सहरी का समय सूर्योदय से पहले तक होता है। इसी आधार पर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 13 मार्च 2026 को सहरी का अनुमानित समय सुबह लगभग 05:02 बजे तक माना जा रहा है। रोजेदारों को फज्र की अजान से पहले ही सहरी कर लेनी चाहिए। सहरी खत्म होने के बाद फजर की नमाज पूरी होते ही रोजा शुरू हो जाता है और फिर पूरे दिन रोजेदार कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं।
ध्यान रखें कि अलग-अलग शहरों में सहरी के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। इसलिए अपने शहर के अनुसार स्थानीय मस्जिद या इस्लामिक कैलेंडर से सही समय जरूर देख लें।
आज 13 मार्च 2026 को रोजा कब से कब तक रखना है
रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर तय होता है। इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार सुबह सूर्योदय से पहले सहरी और फजर की अजान के बाद रोजा शुरू हो जाता है। दिल्ली-एनसीआर में 13 मार्च 2026 को रोजा सुबह लगभग 05:02 बजे से शुरू होकर शाम करीब 06:26 बजे इफ्तार के साथ पूरा होगा।
