झारखंड के रांची में नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है, इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। सिमडेगा की 14 वर्षीय लड़की ने विधायक आवास पर जबरन दुष्कर्म, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सिमडेगा जिले की 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की ने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विधायक आवास पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आवेदन में आरोप कि विधायक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विधायक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शारीरिक प्रताड़ना देने और घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आवेदन में यह भी लिखा गया है कि 5 अगस्त 2026 को जब वह रांची के विधायक आवास संख्या में थी तब विधायक भूषण बाड़ा ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। वहीं घटना के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मार कर फेंकवाने की धमकी भी दी गई।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: रेप और वसूली के आरोप में TMC विधायक परेशराम एयरपोर्ट गिरफ्तार
क्या है पीड़िता और आरोप?
राज्य के सिमडेगा जिले की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का आरोप है कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विधायक आवास पर उसका यौन शोषण एवं दुष्कर्म किया गया, तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हटिया पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार मेडिकल परीक्षण और CrPC की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ JJ एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधायक का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
