अध्यात्म

19 साल बाद सावन में बन रहा अद्भुत संयोग, 5 राशियों का भगवान शिव करेंगे कल्याण

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 08:40 AM IST

श्रावण मास (Shravan Maas 2023) 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। इस बार 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) पड़ेंगे। माना जा रहा है ऐसा संयोग 19 साल बाद बन रहा है। जानिए सावन (Sawan 2023) में किन राशियों पर शिव जी की रहेगी विशेष कृपा।

Image

Sawan 2023 Lucky Zodiac Sign In Hindi: सावन महीने की लकी राशियां

Sawan 2023 Lucky Zodiac Sign In Hindi: सावन का महीना शुरू होने में अब अधिक समय बाकी नहीं बचा है। 4 जुलाई से इस पवित्र श्रावण मास (Shravan Maas 2023) की शुरुआत हो जाएगी। वहीं 10 जुलाई को पहला सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) रखा जाएगा। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने भक्त अपने-अपने तरीकों से शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे दिल से श्रावण महीने में शिव जी की पूजा-अर्चना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर इस सावन महादेव की विशेष कृपा रहने वाली है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

सावन का पूरा महीना वृषभ राशि वालों के लिए काफी खास रहेगा। भगवान शिव की कृपा से आप अपने करियर में अच्छी ग्रोथ हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सावन का महीना काफी खास रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अच्छा खासा धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये महीना शुभ साबित होगा। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। भगवान शिव की कृपा से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आमदनी बढ़ेगी। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में फायदा होगा।

तुला राशि

सावन का महीना तुला राशि के शिव भक्तों के लिए खास रहेगा। इस महीने आप ऐसे निर्णय लेंगे जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ प्रदान करेंगे। जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहेगा। आप करियर में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप ढेर सारा धन कमाएंगे और बचत भी कर सकेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article