अध्यात्म

Sawan Somvar 2023: 4 जुलाई से शुरू होगा सावन, इस दिन पड़ेगा पहला सावन सोमवार व्रत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 08:17 AM IST

Sawan Somvar 2023 (Shravan Somvar 2023): ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सावन में पड़ने वाले सोमवार के विधि विधान व्रत रखता है और शिव जी का अभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जानिए सावन सोमवार व्रत कब से शुरू हो रहे हैं (Sawan Somvar Kab Se Shuru Hai)?

Image

Sawan Somvar Vrat 2023 Start And End Date: सावन सोमवार व्रत कब से शुरू हो रहे हैं?

Sawan Ka Pehla Somvar 2023 (Shravan Somvar 2023): सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत (Somvar Vrat) का खास महत्व माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सावन महीना (Sawan Month 2023) और सोमवार का दिन दोनों ही भगवान शिव का प्रिय माना गया है। ऐसे में श्रावण सोमवार व्रत (Shravan Somvar Vrat) का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। संयोग से इस साल सावन में 8 सोमवार व्रत पड़ेंगे। शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति विधि विधान सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somvar Ka Vrat) करता है भगवान शिव उसकी समस्त मनोकामनाओं पूरी कर देते हैं। इस साल सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat Kab Se Shuru Hai) की शुरुआत 10 जुलाई से हो रही है। जानिए श्रावण सोमवार व्रत (Shravan Somwar Vrat) की डेट और महत्व।

सावन कब से शुरू है 2023 (2023 Me Sawan Kab Se Start Hai, Sawan Kb Se Suru Hai 2023)

सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार श्रावण मास 2 महीने तक रहेगा। बताया जा रहा है ऐसा संयोग 19 साल पहले बना था। सावन 2023 की समाप्ति 31 अगस्त को होगी। इस सावन 8 सोमवार व्रत, 2 शिवरात्रि और 4 प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग भी बन रहा है।

सावन सोमवार व्रत 2023 (Sawan Somvar Vrat 2023)

पहला श्रावण सोमवार व्रत 202310 जुलाई 2023
दूसरा श्रावण सोमवार व्रत 202317 जुलाई 2023
तीसरा श्रावण सोमवार व्रत 202324 जुलाई 2023
चौथा श्रावण सोमवार व्रत 202331 जुलाई 2023
पांचवां श्रावण सोमवार व्रत 20237 अगस्त 2023
छठा श्रावण सोमवार व्रत 202314 अगस्त 2023
सातवां श्रावण सोमवार व्रत 202321 अगस्त 2023
आठवां श्रावण सोमवार व्रत 202328 अगस्त 2023

सावन सोमवार व्रत कैसे रखें (How To Do Sawan Somvar Vrat 2023)

सावन सोमवार व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। आप फलाहार ले सकते हैं। इस व्रत में सुबह-शाम शिव भगवान की पूजा जरूर करें। संभव हो तो इस दिन शिव मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाएं। सावन सोमवार व्रत रखने वाले लोग इस दिन जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल और दूध अवश्य चढ़ाएं। शिव जी को घी-शक्कर या मिठाई का भोग लगाएं। सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें और अंत में आरती कर प्रसाद सभी में बांट दें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article