Ayodhya Ram Mandir Surya Tilak Photo Latest: रामलला की सूर्य तिलक की तस्वीरें देख हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया है और राम भक्तों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। ये तस्वीरें देख मानों ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे रामलला साक्षात दर्शन दे रहे हों। बता दें कि रामलला के सूर्य तिलक के लिए राम नवमी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। शास्त्रों अनुसार भगवान विष्णु ने चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही अपने सातवें अवतार श्री राम के रूप में जन्म लिया था। ऐसे में इस दिव्य दर्शन के लिए इससे शुभ दिन और क्या हो सकता था। अब देखिए रामलला के सूर्य तिलक की अद्भुत तस्वीरें।
Ram Lalla Surya Tilak First Photo (रामलला फोटो)
पंचांग अनुसार राम नवमी का त्योहार प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस साल ये तिथि 17 अप्रैल को पड़ी है। इस शुभ अवसर पर अयोध्या राम मंदिर में रामलला का विधि विधान पूजन किया गया। साथ में सूर्य अभिषेक भी किया गया।
Surya Tilak Photo
Ayodhya Ram Mandir Photo (राम जी की फोटो hd)
रामलला के सूर्य तिलक का नजारा देख राम भक्त मंत्रमुग्ध हो गई। हर तरफ जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई देने लगी।

Surya Tilak Latest Photo
Ayodhya Ram lalla Photo (अयोध्या राम मंदिर सूर्य तिलक फोटो)

ram navami ayodhya ram mandir photo
सूर्याभिषेक का महत्व
बता दें भगवान राम का जन्म सूर्य वंश में हुआ था और उनके कुल देवता सू्र्यदेव हैं। जब भगवान राम का जन्म हुआ तब अभिजीत मुहूर्त था और सूर्य देव अपने पूर्ण प्रभाव में थे। इसलिए राम नवमी पर रामलला का सूर्य अभिषेक करने का खास महत्व है।
