अध्यात्म

Pushya Nakshatra 2025: इस साल कब-कब रहेगा पुष्य नक्षत्र, नोट कर लें पूरे साल की डेट

Pushya Nakshatra 2025 Dates And Time In Hindi: पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है। चलिए आपको बताते हैं 2025 में पुष्य नक्षत्र कब-कब रहेगा।

Image

Pushya Nakshatra 2025

Pushya Nakshatra 2025 Dates And Time In Hindi: धार्मिक मान्यताओं अनुसार भारत के प्राचीन ऋषि मुनि भी पुष्य नक्षत्र को बेहद पूजनीय मानते थे। इसलिए इस नक्षत्र को अमरेज्य भी कहा जाता था यानी देवताओं के द्वारा पूजे जाने वाला नक्षत्र। पुष्य का शाब्दिक अर्थ होता है उर्जा व शक्ति देने वाला। बता दें सत्ताइस नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र का स्थान आठवां होता है। इस नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह माना गया है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र और धर्म ग्रंथों में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा कहा गया है। चलिए आपको बताते हैं 2025 में पुष्य नक्षत्र कब-कब पड़ रहा है।

Pushya Nakshatra 2025 Dates And Time In Hindi (पुष्य नक्षत्र 2025)

पुष्य नक्षत्र 2025 तिथियांप्रारंभ समयअन्त समय
14 जनवरी 2025, मंगलवार10:17 ए एम, जनवरी 1410:28 ए एम, जनवरी 15
10 फरवरी 2025, सोमवार06:01 पी एम, फरवरी 1006:34 पी एम, फरवरी 11
9 मार्च 2025, रविवार11:55 पी एम, मार्च 0912:51 ए एम, मार्च 11
6 अप्रैल 2025, रविवार05:32 ए एम, अप्रैल 0606:25 ए एम, अप्रैल 07
3 मई 2025, शनिवार12:34 पी एम, मई 0312:53 पी एम, मई 04
30 मई 2025, शुक्रवार09:29 पी एम, मई 3009:07 पी एम, मई 31
27 जून 2025, शुक्रवार07:22 ए एम, जून 2706:35 ए एम, जून 28
24 जुलाई 2025, गुरुवार04:43 पी एम, जुलाई 2404:00 पी एम, जुलाई 25
21 अगस्त 2025, गुरुवार12:27 ए एम, अगस्त 2112:08 ए एम, अगस्त 22
17 सितंबर 2025, बुधवार06:26 ए एम, सितम्बर 1706:32 ए एम, सितम्बर 18
14 अक्टूबर 2025, मंगलवार11:54 ए एम, अक्टूबर 1412:00 पी एम, अक्टूबर 15
10 नवंबर 2025, सोमवार06:48 पी एम, नवम्बर 1006:17 पी एम, नवम्बर 11
8 दिसंबर 2025, सोमवार04:11 ए एम, दिसम्बर 0802:52 ए एम, दिसम्बर 09

यह भी पढ़ें

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article