Pradosh Vrat 2025 List In Hindi: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इसलिए इसे त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को रखने से लंबी आयु और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है। एक साल में कुल 24 या 25 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे।
प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट (Pradosh Vrat 2025 List In Hindi)
| प्रदोष व्रत 2025 डेट्स | प्रदोष व्रत का नाम |
| 11 जनवरी, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत(शुक्ल) |
| 27 जनवरी, सोमवार | सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 09 फरवरी, रविवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 25 फरवरी, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 11 मार्च, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 27 मार्च, गुरुवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 10 अप्रैल, गुरुवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 25 अप्रैल, शुक्रवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 09 मई, शुक्रवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 24 मई, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 08 जून, रविवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 23 जून, सोमवार | सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 08 जुलाई, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 22 जुलाई, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 06 अगस्त, बुधवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 20 अगस्त, बुधवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 5 सितंबर, शुक्रवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 19 सितंबर, शुक्रवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 04 अक्टूबर, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 18 अक्टूबर, शनिवार | शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 03 नवंबर, सोमवार | सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 17 नवंबर, सोमवार | सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 02 दिसंबर, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 17 दिसंबर, बुधवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |

Pradosh Vrat 2025 List Pdf Download
प्रदोष व्रत कैसे रखा जाता है
एकादशी व्रत के जैसे ही प्रदोष व्रत का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत को कोई फलाहारी रखता है तो कोई एक समय भोजन खाकर ये व्रत रहता है। इस व्रत की पूजा शाम में प्रदोष काल के समय की जाती है।
