अध्यात्म

Aaj Konsi Sankashti Chaturthi hai: आज 27 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी है क्या, आज कौनसी संकष्टी चतुर्थी, आज की संकष्टी चतुर्थी का नाम

Aaj Konsi Sankashti Chaturthi hai (आज कौनसी संकष्टी चतुर्थी है): आ हिंदू पंचांग के अनुसार आज 27 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। यहां पढ़ें आज कौनसी संकष्टी चतुर्थी है, आज संकष्टी चतुर्थी कब से है।

Image

27 नवंबर को आज कौनसी संकष्टी चतुर्थी है

Aaj Konsi Sankashti Chaturthi hai (आज कौनसी संकष्टी चतुर्थी है): हिंदू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश का विधि विधान के साथ पूजन होता है और व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में गणपति को विघ्नहर्ता कहा जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी पूजा करने पर जीवन की परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत दूसरे व्रतों से थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसमें चंद्रमा के दर्शन का भी विशेष महत्व है। भक्त दिनभर व्रत रखते हैं, शाम को गणेश जी की पूजा करते हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलते हैं। नोट करें आज कौनसी संकष्टी चतुर्थी, आज की संकष्टी चतुर्थी का नाम, संकष्टी चतुर्थी मुहूर्त।

आज कौनसी संकष्टी चतुर्थी है?

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। इसे कार्तिक मास की संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। दरअसल, पूर्णिमांत और अमांत पंचांग में महीने के नाम अलग हो सकते हैं। इस दिन भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा की जाती है।

पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 27 नवंबर को सुबह करीब 9:48 बजे शुरू होकर 28 नवंबर को सुबह 6:39 बजे तक रहेगी। चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि होने के कारण 27 नवंबर को ही व्रत रखा जा रहा है।

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणाधिप भगवान गणेश का एक विशेष स्वरूप है। गणेश जी को बुद्धि, विवेक और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। संकष्टी का अर्थ है संकटों से मुक्ति। इसलिए भक्त इस दिन गणपति की आराधना करके अपने परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं।

इस व्रत का एक सुंदर पहलू यह भी है कि यह हमें धैर्य और अनुशासन का महत्व समझाता है। दिनभर अपनी दिनचर्या में संयम रखना और शाम को पूजा के समय मन को शांत करना इस पर्व की खास भावना है।

गणेश पूजा की सरल विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा घर में भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। उन्हें दूर्वा, लाल फूल, अक्षत, चंदन और मोदक अर्पित करें। धूप और दीप जलाकर गणेश मंत्र का जाप करें।

इसके बाद संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा सुनें या पढ़ें। शाम को चंद्रमा के दर्शन करें और जल से अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान गणेश का स्मरण करके व्रत का पारण करें। अपनी सेहत और परंपरा के अनुसार व्रत रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article