कुआलालंपुर: थाइर्लैंड की पिचामोन ओपातनिपुथ को जापान में एशियाई खेलों से दो दिन पहले टूर्नामेंट से इतर टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाये जाने के कारण तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी पर प्रतिबंध अस्थायी निलंबन की तिथि से लागू होने के कारण 20 दिसंबर , 2026 को खत्म होगा।
फ्यूरोसेमाइड के सेवन की पाई गईं थी दोषी
बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा,'विश्व बैडमिंटन महासंघ थाईलैंड की बैडमिंटन खिलाड़ी पिचामोन ओपातिनपुथ के डोपिंग निरोधक मामले के नतीजे की पुष्टि करता है। इस साल सितंबर में एशियाई खेलों से पहले लिये गए उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ ’फ्यूरोसेमाइड’ पाया गया था। यह मामला अब खत्म हो चुका है और तीन महीने का प्रतिबंध उन पर अस्थायी प्रतिबंध लागू होने की तिथि से प्रभावी होगा। उनका प्रतिबंध 20 दिसंबर 2026 को खत्म होगा।' 2023 में विश्व जूनियर चैम्पियन रही इस खिलाड़ी के नमूने की जांच नागोया में एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले की गई थी।
ऐसा रहा है पिचामोन का करियर
19 वर्षीय पिचामोन ने साल 2023 में वर्ल्ड जूनियर खिताब जीता था। एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले नागोया में प्रतियोगिता के बाहर (आउट-ऑफ-कंपटीशन) हुए परीक्षण के दौरान पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उसे इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में खेलने, ट्रेनिंग करने या किसी भी तरह से हिस्सा लेने से रोक दिया गया। ओपात्निपुथ इस साल की शुरुआत में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 और ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 में उपविजेता (रनर-अप) रही थीं। इस थाई शटलर के नाम दो सुपर 100 खिताब भी हैं; उन्होंने 2023 में मलेशिया में और 2025 में बाओजी चाइना मास्टर्स में जीत हासिल की थी। इसके अलावा, वह पिछले साल ताइपे ओपन सुपर 300 के फाइनल तक भी पहुंची थीं।
(भाषा)
