अध्यात्म

Vivah Muhurat 2025 List In Hindi: नए साल में कब-कब बजेगी शहनाई? जानिए शादी मुहूर्त 2025 की डेट्स

Vivah Muhurat 2025: सनातन धर्म में विवाह सदैव शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है। कहते हैं शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य करने से उस कार्य में किसी तरह का विघ्न नहीं आता। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 2025 में शादी करने के शुभ मुहूर्तों की पूरी डिटेल।

Image

Vivah Muhurat 2025

Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में, विवाह को सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना जाता है। वैदिक शास्त्रों अनुसार भी शादी एक ऐसा पवित्र समारोह है जिसे हमेशा शुभ समय पर ही किया जाना चाहिए। कहते हैं शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक कार्य ज्यादातर सफल ही होती हैं। अगर आप भी साल 2025 में विवाह के लिए शुभ तिथि की खोज कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। चलिए यहां जानते हैं 2025 में विवाह की शुभ तिथियां।

विवाह मुहूर्त 2025 (Vivah Muhurat 2025)

जनवरी- 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी की तिथियां विवाह समारोह के लिए शुभ हैं।

फरवरी- 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख को विवाह समारोह के लिए अनुकूल माना गया है।

मार्च- 1, 2, 6, 7 और 12 तारीखें शादी करने के लिए शुभ मानी गई हैं।

अप्रैल- 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीख को शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं।

मई- 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 जैसी तारीखें शादी के रिश्ते में बंधने के लिए शुभ हैं।

जून- 2, 4, 5, 7 और 8 तारीखें शादी करने के लिए अनकूल हैं।

नवंबर- नवंबर में आप 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 तारीख पर शादी समारोह आयोजित कर सकते हैं।

दिसंबर- 4, 5 और 6 दिसंबर की तारीख शादी करने के लिए शुभ होंगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article