क्रिकेट

बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पाकिस्तान ए, श्रीलंका से होगा सामना

Pakistan A vs Bangladesh A: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज हसन नवाज ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली।

Image

पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए (साभार-x)

Pakistan A vs Bangladesh A: पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 233 रन का लक्ष्य रखा था जिसे उसने 45.2 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज हसन नवाज ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली। नवाज के अलावा शाहजेब खान ने 50 और फरहान यूसुफ ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कप्तान अब्दुल समद ने 44 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से रिपन मोंडल ने 2 जबकि रकीबुल हसन ने 2 विकेट चटकए।

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने शहादत हुसैन की शानदार शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया। शहादत ने 118 गेंद में 103 रन की पारी खेली। शहादत के अलावा महीदुल इस्लाम ने 42 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। यही कारण है कि टीम 20-30 रन कम ही बना पाई। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मोकिम ने सर्वाधिक 3 जबकि अली रजा और और हसन नवाज ने 2-2 विकेट चटकाए।

फाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा। फाइनल में श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए की टीम आमने-सामने होगी। श्रीलंका ए ने पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article