अध्यात्म

Mundan Muhurat 2025 List: मुंडन मुहूर्त 2025, जानिए जनवरी से दिसंबर तक की डेट्स

Mundan Muhurat 2025: हिंदू संस्कृति में मुंडन संस्कार का विशेष महत्व होता है जो बच्चे के जन्म के 4 महीने से तीन साल के बीच में कराया जाता है। ये रस्म शुभ मुहूर्त में ही निभाई जाती है। चलिए जानते हैं 2025 में मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।

Image

Mundan Muhurat 2025

Mundan Muhurat 2025: सनातन धर्म में मुंडन संस्कार एक अनिवार्य संस्कार माना जाता है जिसे शुभ मुहूर्त में संपन्न कराया जाता है। इस दिन बच्चे का सिर पारंपरिक तरीके से मुंडवाया जाता है जो कि उनके नवीनीकरण का प्रतीक होता है। इस संस्कार को कई जगह चूड़ाकरण के नाम से भी जाना जाता है। यह संस्कार बच्चे के अन्नप्राशन संस्कार के बाद होता है। इस दौरान बच्चे के सिर के बाल पहली बार उतारे जाते हैं। फिर उतारे गए बालों को आटे या गोबर के गोले में बांधकर या तो जमीन में गाड़ दिया जाता है या फिर जलाशय में विसर्जित कर दिया जाता है। चलिए अब जानते हैं 2025 में मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त कब-कब रहेंगे।

जनवरी मुंडन संस्कार मुहूर्त 2025 (January Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025)

30 जनवरी 2025, गुरुवार- शाम 04:13 बजे से 31 जनवरी की सुबह 07:10 बजे तक

31 जनवरी 2025, शुक्रवार- सुबह 07:10 बजे से 01 फरवरी की, सुबह 04:15 बजे तक

फरवरी मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त 2025 (February Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025)

4 फरवरी 2025, मंगलवार- सुबह 04:37 बजे से सुबह 06:38 बजे तक

7 फरवरी 2025, शुक्रवार- शाम 06:41 बजे से 08 फरवरी की सुबह 07:06 बजे तक

10 फरवरी 2025, सोमवार- सुबह 07:03 बजे से शाम 07:00 बजे तक

17 फरवरी 2025, सोमवार- सुबह 06:58 बजे से 18 फरवरी की सुबह 04:56 बजे तक

26 फरवरी 2025, बुधवार- सुबह 06:49 बजे से 11:11 बजे तक

मार्च मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त 2025 (March Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025)

3 मार्च 2025, सोमवार- शाम 06:04 बजे से 04 मार्च की सुबह 04:30 बजे तक

17 मार्च 2025, सोमवार- सुबह 06:29 बजे से शाम 07:36 बजे तक

21 मार्च 2025, शुक्रवार- सुबह 06:24 बजे से 22 मार्च की सुबह 01:46 बजे तक

27 मार्च 2025, गुरुवार- सुबह 06:17 बजे से रात 11:06 बजे तक

31 मार्च 2025, सोमवार- सुबह 06:13 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक

अप्रैल मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त 2025 (April Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025)

14 अप्रैल 2025, सोमवार- सुबह 08:27 बजे से रात 11:59 बजे तक

17 अप्रैल 2025, गुरुवार- दोपहर 03:26 बजे से 18 अप्रैल की सुबह 05:54 बजे तक

23 अप्रैल 2025, बुधवार- सुबह 05:48 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 05:48 बजे तक

24 अप्रैल 2025, गुरुवार- सुबह 05:47 बजे से सुबह 10:50 बजे तक

मई मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त 2025 (May Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025)

14 मई 2025, बुधवार- सुबह 11:47 बजे से 15 मई की सुबह 05:31 बजे तक

15 मई 2025, गुरुवार- सुबह 05:30 बजे से दोपहर 02:08 बजे तक

19 मई 2025, सोमवार- सुबह 06:14 बजे से 20 मई की सुबह 05:28 बजे तक

28 मई 2025, बुधवार- सुबह 05:24 बजे से 29 मई की दोपहर 12:30 बजे तक

29 मई 2025, गुरुवार-रात 10:38 बजे से रात 11:18 बजे तक

30 मई 2025, शुक्रवार- रात 09:23 बजे से 31 मई की सुबह 05:45 बजे तक

जून मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त 2025 (June Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025)

6 जून 2025, शुक्रवार- सुबह 06:34 बजे से 07 जून की सुबह 04:50 बजे तक

11 जून 2025, बुधवार- सुबह 05:22 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक

16 जून 2025, सोमवार- सुबह 05:22 बजे से दोपहर 03:34 बजे तक

26 जून 2025, गुरुवार- दोपहर 01:27 बजे से 27 जून की सुबह 05:24 बजे तक

27 जून 2025, शुक्रवार- सुबह 05:25 बजे से 28 जून की सुबह 05:25 बजे तक

जुलाई मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त 2025 (July Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025)

2 जुलाई 2025, बुधवार- सुबह 11:07 बजे से सुबह 11:59 बजे तक

4 जुलाई 2025, शुक्रवार- शाम 04:33 बजे से 05 जुलाई की सुबह 05:27 बजे तक

नोट- अगस्त, सितंबर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 में मुंडन संस्कार के कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article