अध्यात्म

Premanand Maharaj News Today LIVE 12 March 2026: प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन का समय क्या है? जानें परिक्रमा का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj News Today, प्रेमानंद जी महाराज आज परिक्रमा में आएंगे की नहीं ताजा खबर 12 March 2026: वृंदावन जाने वाले अधिकांश भक्त प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन की अभिलाषा भी रखते हैं। यदि आप प्रेमानंद के परिक्रमा मार्ग या आश्रम में दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको ये लेख पूरी तरह पढ़ना चाहिए।

Image

प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कैसे होंगे?

Premanand Maharaj News Today, प्रेमानंद जी महाराज आज परिक्रमा में आएंगे की नहीं ताजा खबर 12 March 2026: आजकल आध्यात्मिक जगत में जिन चुनिंदा संतों की चर्चा सबसे ज्यादा होती है, उनमें प्रेमानंद जी महाराज का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। उनके प्रवचन और भक्ति से भरे संदेश सोशल मीडिया से लेकर भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। देश-विदेश से हजारों लोग वृंदावन पहुंचकर उनसे मिलने और उनके दर्शन करने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में भक्तों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन का सही समय क्या है, वे परिक्रमा के लिए कब निकलते हैं और उनसे कहां मुलाकात की जा सकती है। आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

प्रेमानंद महाराज जी के सुबह दर्शन कब होंगे

प्रेमानंद जी महाराज के सुबह के दर्शन वृन्दावन स्थित श्री हित राधा केलि कुंज में सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे के बीच होते हैं। इसके अलावा शाम को 5 बजे से प्रेमानंद जी महाराज की वृंदावन परिक्रमा शुरू होती है। इसमें भी आप उनके दर्शन परिक्रमा मार्ग में कर सकते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज परिक्रमा के लिए कब निकलते हैं

प्रेमानंद जी महाराज की दिनचर्या में वृंदावन परिक्रमा का विशेष महत्व है। आपने उन्हें सुबह के समय परिक्रमा करते समय देखा होगा। लेकिन बीते कुछ महीने से अब प्रेमानंद जी शाम के समय परिक्रमा करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आजकल प्रेमानंद जी वृंदावन की परिक्रमा के लिए शाम 5 बजे निकलते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज से कहां मिल सकते हैं?

जो लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने की इच्छा रखते हैं, वे वृंदावन में उनके आश्रम या प्रवचन स्थल पर पहुंच सकते हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर भी आप महाराज जी के दर्शन कर सकते हैं।

कौन हैं प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संतों में से एक माने जाते हैं। वे भक्ति, प्रेम और भगवान के नाम जप का संदेश देते हैं। उनके प्रवचन में भगवान कृष्ण की भक्ति, साधना और सरल जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनकी वाणी का असर इतना गहरा होता है कि उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से वृंदावन पहुंचते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article