अध्यात्म

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी की व्रत सामग्री, विधि-विधान से करें पूजन मिलेगी कष्टों से मुक्ति

Papmochani Ekadashi Vrat Samagri (पापमोचनी एकादशी व्रत सामग्री) Papmochani Ekadashi Puja Me Kya Kya Saman Lagta Hai, Ekadashi Puja Samagri List In Hindi: हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पाप मोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार पापमोचनी एकादशी पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी व्रत की पूजन सामग्री के बारे में।

Image

पापमोचनी एकादशी व्रत की सामग्री

Papmochani Ekadashi Vrat Samagri (पापमोचनी एकादशी व्रत सामग्री) Ekadashi Puja Samagri List In Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। प्रत्येक माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इन्हीं में से चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। इस बार 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।

शास्त्रों में कहा गया है कि पापमोचनी एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में आने वाली कई बाधाएं और कष्ट भी दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी की व्रत सामग्री...

पापमोचनी एकादशी व्रत की पूजा सामग्री

यदि आप पापमोचनी एकादशी का व्रत और पूजन करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आवश्यक पूजा सामग्री पहले से तैयार कर लेनी चाहिए। पूजा के लिए भगवान विष्णु का चित्र, पुष्पमाला, ताजे फूल, मौसमी फल, सुपारी, नारियल, पंचामृत, धूप, दीप, घी, तुलसी दल, लाल चंदन, अक्षत, तिल, जौ और मिठाई आदि रखी जाती हैं।

इन सभी पूजा सामग्रियों के साथ पूजन करने से ही भगवान विष्णु का व्रत पूर्ण माना जाता है और भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

पापमोचनी एकादशी की पूजा विधि

पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद वेदी पर कलश स्थापित करें और कलश के ऊपर आम के पांच पत्ते रख दें। अब भगवान विष्णु की विधिवत पूजा शुरू करें। उन्हें फूल, तुलसी दल, चंदन और भोग अर्पित करें। मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु को 11 पीले फूल, 11 पीले फल और 11 पीली मिठाइयां अर्पित करना शुभ फल देने वाला होता है।

पापमोचनी एकादशी का संदेश

पापमोचनी शब्द का अर्थ पापों को नष्ट करने वाली है। इसका मतलब है कि यह व्रत पूर्व जन्म और वर्तमान जीवन के पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान विष्णु की आराधना करने पर जीवन के कष्ट कम होते हैं और व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनता है। इस दिन व्रत, पूजा और दान-पुण्य के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article