वायरल न्यूज़

राजा महाबली का 2.0 अवतार! मॉल में रोबोट ने पारंपरिक वेशभूषा में जमकर लगाए ठुमके, देखें Viral Video

Viral Video: कोच्चि के फोरम मॉल में इस ओणम पर पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक तकनीक का एक अनोखा संगम देखने को मिला। पारंपरिक धोती और शाही आभूषणों से सजे एक रोबोट ने केरल के पारंपरिक संगीत पर शानदार डांस मूव्स दिखाए।

Image

रोबोट का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @ojha_rajni)

Viral Video: केरल के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक ओणम की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। लेकिन, इस बार कोच्चि के फोरम मॉल में ओणम का जश्न बिल्कुल अनोखे अंदाज में मनाया गया, जहां पारंपरिक लोक कथाओं के राजा महाबली एक बिल्कुल नए रूप में अवतरित हुए। मॉल के परिसर में जब पारंपरिक वेशभूषा में सजे एक रोबोट (Robot Dance) ने एंट्री ली और मलयालम ओणम गीतों की धुन पर थिरकना शुरू किया, तो वहां मौजूद हर शख्स की निगाहें उस पर टिक गईं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट ने राजा महाबली का गेटअप लिया हुआ है-जिसमें पारंपरिक नारंगी-सुनहरी धोती, गले में भारी आभूषण, कमरबंद और सिर पर शाही अंदाज झलक रहा है। डिजिटल स्क्रीन वाले चेहरे और हाथों के सटीक मूव्स के साथ जब रोबोट ने लोक धुन पर ताल मिलाई, तो मॉल में मौजूद बच्चे, युवा और बुजुर्ग सब उसके फैन हो गए। इतना ही नहीं इस माहौल का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे थे और इस नजारे को कैमरे में कैद कर रहे थे। देखें वीडियो...

    रोबोट ने डांस से उड़ाया गर्दा

    रोबोट के इस एनर्जेटिक और अनोखे डांस मूव्स को देखने के लिए मॉल के कॉरिडोर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ojha_rajni नाम के यूजर ने शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी द रहे हैं। यहां आपको बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के इस दौर में संस्कृति को तकनीक से जोड़कर पेश करने का यह तरीका न केवल बच्चों के लिए मनोरंजक रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह 'रोबो मावेली' डांस खूब तहलका मचा रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बातएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article