Noida News: नोएडा से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर की एक हाईराइज सोसाइटी की 17वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी गुरुवार 27 अगस्त को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक घटना नोएडा सेक्टर - 78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी (Hyde Park Society Noida) की है। पुलिस के घटना के समय 11वर्षीय बच्चा आरव अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे झांक रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बालकनी से अपने दोस्तों को खेलता हुआ देख रहा था आरव
पुलिस के मुताबिक रोहित सिंगला नाम के व्यक्ति अपने परिवार के साथ इस सोसाइटी में रहते हैं। वह नोएडा की ही एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि उनका 11 साल का बेटा आरव कल यानी बुधवार 26 अगस्त की शाम बालकनी पर खड़ा था। तभी उसे सोसाइटी में रहने वाले अपने दोस्त नीचे खेलते दिखाई दी। वह ऊपर से ही उनसे बात करने लगा। पुलिस के अनुसार इसी दौरान आरव का संतुलन बिगड़ा और वह 17वीं मंजिल से नीचे गिर गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सोसाइटी में उस समय घूम रहे लोगों ने घटना के तुरंत बाद शोर माचाया और लोगों को बुलाया। 11 साल के बच्चे के 17वीं मंजिल से गिरने की खबर मिलते ही गार्ड की मदद से लोग घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
