22 मई 2022 का पंचांग: भगवान शिव का दुग्ध,गंगाजल व शहद से करें रुद्राभिषेक, गायत्री मंत्र के जप का है महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2022, 06:14 PM IST

Aaj ka Panchang 22 May 2022: प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

22 मई 2022 का पंचांग: भगवान शिव का दुग्ध,गंगाजल व शहद से करें रुद्राभिषेक, गायत्री मंत्र के जप का है महत्व

22 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है,12:57 pm के बाद अष्टमी है। है।धनिष्ठा नक्षत्र है।आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।  गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 22 मई 2022  
दिवस रविवार
माह ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी12:57pm तक फिर अष्टमी 
सूर्योदय

05:28am

सूर्यास्त 07:08pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

मकर 11:12am तक फिर कुम्भ

करण

बव

योग

इंद्र

अभिजीत मुहूर्त  11:59am से 12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:15pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article