05 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज गुरुवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 05 मई 2022 (Today Panchang)
| दिनांक | 05 मई 2022 |
| दिवस | गुरुवार |
| माह | वैशाख, शुक्ल पक्ष |
| तिथि | चतुर्थी |
| सूर्योदय |
05:37 am |
| सूर्यास्त | 06:59 pm |
| नक्षत्र | मृगशिरा |
| सूर्य राशि | मेष |
| चन्द्र राशि |
मिथुन |
| करण | विष्टि |
| योग |
सुकर्मा |

| अभिजीत मुहूर्त | 11:51 am से 12:45 pm तक |
| विजय मुहूर्त | 02:32 pm से 03:26 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 06:41 pm से 07:09 pm तक |
राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

