Aaj Ka Rashifal 05 May 2022: मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में सफलता, जानें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 01:11 PM IST

Aaj Ka Rashifal Horoscope 05 May 2022: आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य मेष व गुरु मीन में है। शनि कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Aaj Ka Rashifal 05 May 2022: मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में सफलता, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal Horoscope 05 May 2022: आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य मेष व गुरु मीन में है। शनि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद  रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

मिथुन- आज के दिन शुक्र व चन्द्रमा गोचर आपके अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। राशि स्वामी बुध के द्रव्यों मूंग व उड़द का दान करें।

कर्क- सूर्य दशम में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज तिल का दान करें।

सिंह- इस राशि से एकादश चन्द्रमा शुभ है। सूर्य जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न  दान करें।

कन्या- सूर्य अष्टम स्वास्थ्य के लिए शुभ है। चन्द्रमा कर्म भाव में है। गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला- सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक- सूर्य खष्ठम भाव में रहकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व तिल का दान करें।

धनु- आज गुरु चतुर्थ, सूर्य पंचम व चन्द्रमा सप्तम में गोचररत है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।    

मकर- गुरु तृतीय, सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा खष्ठम भाव में गोचर करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी  की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन- सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। इससे शुभता बढ़ती है। यात्रा के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

End of Article