अध्यात्म

Daily Numerology Prediction: बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 3 दिसंबर, क्या होगा आपके लिए खास

Daily Numerology Prediction: आज 3 दिसंबर 2025 है। अंक 03 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान और सफलता का मूल अंक है । इसके साथ ही बहुत शुभ है, इसके स्वामी गुरु हैं। आज का भाग्यांक 06 है, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र, शनि और बुध के मित्र हैं। गुरु, सूर्य व चंद्रमा भी परस्पर मित्र हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 हैं। आज शिव उपासना, प्रदोष व्रत और हनुमान बाहुक का पाठ विशेष फलदायी रहेगा।

3 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

3 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Numerology Prediction: आज 3 दिसंबर का दिन है। अंकज्योतिष में अंक 3 के स्वामी गुरु माने जाते हैं। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 6 है। अंक 6 के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण आज के दिन पर शुक्र और गुरु का पूरा प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही दिन बुधवार है तो बुध का भी प्रभाव आपको देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में मूलांक 04 और 07 वालों की मदद से प्रगति होगी। सूर्य-मंगल प्रमोशन दिला सकते हैं। शुक्र-बुध धन लाभ कराएंगे। सरकारी काम बनेंगे। पेट की तकलीफ संभव है।

उपाय: मसूर दान करें और हनुमान बाहुक का 1 पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

चंद्रमा, गुरु और सूर्य का शुभ प्रभाव। जॉब में दबाव रहेगा पर मूलांक 02-03 वाले व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र-चंद्रमा धन बढ़ाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: गाय को हरी मूंग खिलाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का 11 बार जप करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और शुक्र का त्रिकोण बना रहे हैं। सूर्य-मंगल प्रमोशन दिलाएंगे। आईटी-बैंकिंग में खास लाभ। व्यवसाय में उन्नति होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: पीली सरसों बहते पानी में बहाएं और गुरु बीज मंत्र का 19 बार जप करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्यांक 06 टीचिंग, बैंकिंग, मीडिया वालों को बड़ी सफलता देगा। मूलांक 01 और 09 वालों से लाभ। घर में खुशी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: उड़द की दाल दान करें और राहु बीज मंत्र का 11 बार जप करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र, गुरु और बुध का शानदार त्रिकोण। मूलांक 01-09 से फायदा। प्रमोशन के प्रबल योग। रुके काम पूरे होंगे। कफ की शिकायत हो सकती है।

उपाय: हरी इलायची शिवलिंग पर चढ़ाएं और बुध बीज मंत्र का 21 बार जप करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र (अंक + भाग्य दोनों) + बुध-शनि का पूरा साथ मिलेगा। आज सफलता का दिन है। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। शाम को सत्संग में जाएं। श्वास के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और शुक्र बीज मंत्र का 16 बार जप करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। नई बिजनेस डील होगी। मूलांक 06-08 वाले मदद करेंगे। बीपी के मरीज सतर्क रहें।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं और केतु बीज मंत्र का 17 बार जप करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

शनि और शुक्र का साथ। जॉब में प्रमोशन का अच्छा समय। गुरु-चंद्रमा जल्द बड़ी सफलता दिलाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जप करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र, मंगल और सूर्य का शुभ प्रभाव। मूलांक 01-03 वाले उच्चाधिकारी बहुत मदद करेंगे। धार्मिक यात्रा सफल होगी। आंखों में तकलीफ संभव है।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का 1 पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article