अध्यात्म

Numerology Prediction, 27 June 2023: जन्मांक एक वालों को नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार, जानिए अपना अंकज्योतिष यहां

Today Numerology, 27 June 2023: आज जन्मांक एक वालों को नौकरी और बिजनेस में शानदार सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। वहीं जन्मांक 2 वालों के लिए भी दिन शुभ है। जानिए अपना आज का अंकज्योतिष।

Image

Numerology Prediction, 27 June 2023

Today Numerology, 27 June 2023 In Hindi: आज 27 जून 2023 है। 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-06-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। गुरु व मङ्गल परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

शुभ अंक-02 व 03

जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- लीवर से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 03

जॉब व व्यवसाय- जॉब मे तनाव रह सकताहै। जन्मांक 04 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01व 02

जॉब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी राहु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक-05 व 07

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी भी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व राहु के अंक 03 व 04 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक04 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- गाय को गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 05 व 08

जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 04 व 08

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक-04 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक-01 व 02

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी रह सकती है। चावल व तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article