Daily Horoscope, 27 June 2023 In Hindi: आज हस्त नक्षत्र का तृतीय चरण है व चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। अब सूर्य मिथुन राशि में आ गए हैं। शनि कुम्भ राशि में है। गुरु मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
Daily Horoscope 27 June 2023 In Hindi
मेष
इस राशि के गुरु, चन्द्रमा खष्ठम व दशम शनि जॉब में सफलता देंगे। आज तिल का दान करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाइए।
वृष
राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शुक्र व शनि बिजनेस में सफलता देंगे। शनि कर्म भाव में हैं। आज का दिन गुरु मेष व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। नीला व हरा रंग शुभ है।
मिथुन
इस राशि से चतुर्थ गोचर रत चन्द्रमा पारिवारिक कार्यों में प्रगति देंगे लेकिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
कर्क
आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
सिंह
चन्द्रमा का इस भाव से द्वितीय गोचर आज आपको व्यवसाय में सफलता देगा। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
कन्या
इस राशि के चन्द्रमा व मेष के गुरु जॉब में सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
तुला
चन्द्रमा यहां से अब द्वादश हो गए हैं। आर्थिक सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक
आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र बिजनेस को बेहतर करेंगे। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।
धनु
आज दशम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मसूर का दान करें।
मकर
द्वितीय शनि व बुध गोचर आईटी व बैंकिग जॉब में लाभ देंगे। चन्द्रमा भाग्यभाव में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।
कुंभ
शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को सफल करेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। उड़द का दान करें। अन्न का दान करें।
मीन
चन्द्रमा इस राशि से सप्तम गोचर करके व्यवसाय व दाम्पत्य जीवन को मङ्गलमय करेंगे। शुक्र, गुरु व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। मूंग का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जॉब में कर्क व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।
