अध्यात्म

Nirjala Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: 6 या 7, जून में कब है निर्जला एकादशी? यहां जानिए व्रत और पूजा की विधि

Nirjala Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का ऐसा माना जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करना सभी पवित्र तीर्थ स्थानों पर स्नान करने के बराबर है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को लंबी आयु प्राप्त होती है। तो आइये जानते हैं कि निर्जला एकादशी कब है और इसकी पूजा कैसे की जाती है।

Image

Nirjala Ekadashi 2025 Date And Puja Vidhi

Nirjala Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व है। इस दिन का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। एकादशी का व्रत महीने में दो बार किया जाता है। एक एकादशी तिथि शुक्ल पक्ष की होती है और दूसरी एकादशी तिथि कृष्ण पक्ष की होती है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में निर्जला एकादशी मनाई जाती है। निर्जला एकादशी करने से आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और साथ ही उम्र भी लंबी हो जाती है। इस बार निर्जला एकादशी के डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। आप यहां से जान सकते हैं कि निर्जला एकादशी कब है। साथ ही आप इसकी पूजा विधि भी जान सकते हैं।

कब है निर्जला एकादशी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस बार 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी व्रत किया जाएगा। असल में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 06 जून को देर रात 02 बजकर 15 मिनट पर होगा और ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 07 जून को सुबह 04 बजकर 47 मिनट पर होगा।

निर्जला एकादशी पूजा विधि-

निर्जला एकादशी के दिन सबसे पहले स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इस दिन निर्जल होकर व्रत रहने का संकल्प लें। उसके बाद घर के मंदिर में गंगाजल छिड़के। फिर साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करें। इस दिन भगवान शालीग्राम की पूजा का भी विधान है। उसके बाद भगवान शालीग्राम को चंदन, मिश्री अर्पित करें। फिर विष्णु जी के मंत्र का जाप करें और आरती करें। आखिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article