एजुकेशन

MTET Admit Card 2026 Released: मेघालय टीईटी परीक्षा का एडमि कार्ड, megeducation.gov.in पर करें डाउनलोड, देखें एग्जाम पैटर्न

Meghalaya TET Admit Card 2026 Released: मेघालय के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (DERT) ने रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट megeducation.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

Meghalaya TET Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें मेघालय टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

Meghalaya TET Admit Card 2026 Released: मेघालय टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Meghalaya TET Admit Card 2026) खबर है। मेघालय के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (DERT) ने रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए मेघालय टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर (MTET Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें एमटीईटी 2026 परीक्षा ऑफलाइन, पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होंगे। पेपर 1 उन कैंडिडेट्स के लिए है जो क्लास 1 से 5वीं तक पढ़ाने की पात्रता चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन लोगों के लिए है जो क्लास 6 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं। टीईटी परीक्षा 24 जुलाई को निर्धारित है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

Meghalaya TET Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले megeducation.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MTET Meghalaya TET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Meghalaya TET Admit Card 2026 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

ध्यान रहे मेघालय टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Meghalaya TET Admit Card: 150 मार्क्स के 15 सवाल

मेघालय टीईटी की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यहां 150 मार्क्स के 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2.5 गंटे यानी 150 मिनट होगी। सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। साथ ही इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। पेपर 1 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 सवाल, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 सवाल, भाषा 2 (अंग्रेजी) में 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, गणित विषय से 30 मार्क्स के 30 क्वेश्चन और पर्यावरण अध्ययन से 30 नंबर के 30 सवाल पूछे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article