Dhamaal 4 Box office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' की चौथी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, आरशद वारसी और जावेद जाफरी कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। कई लोगों को फिल्म का शानदार स्लैपस्टिक ह्यूमर काफी पसंद भी आया है। वहीं दूसरी ओर कईयों ने इस मूवी की कहानी और स्क्रीनप्ले को थोड़ा कमजोर भी बताया है। पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत के बाद फिल्म ने वीकेंड में अच्छी-खासी रफ्तार पकड़ी है। तो चलिए देखते हैं शुरुआती वीकेंड में यह मूवी कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Imtiaz Ali की बेटी इदा अली ने रचाई सगाई, बॉयफ्रेंड ने डायमंड रिंग के साथ किया बीच पर प्रपोज)
इतने करोड़ रहा 'धमाल 4' का ओपनिंग वीकेंड
Sacnilk के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' ने रविवार क इन बॉक्स ओफ्फिए पर 11,480 शोज से 28.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीन दिन की कमाई ने निर्माताओं की चिंता एकदम दूर कर दी है। दूसरे दिन टिकट बिक्री में 60% की बढ़ोतरी हुई थी। तीसरे दिन भी इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा है। अब यह ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 65 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'वेलकम टू द जंगल' ने 63.75 करोड़ रुपये शुरुआती तीन दिनों में कमाए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: विवादों के बीच Anupam Kher ने शेयर किया नया वीडियो, कहा- 'सबको खुश नहीं कर सकते')

Dhamaal 4
'धमाल 5' के लिए बेताब हैं फैन्स
इंद्रा कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' को टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। यह हिट कॉमेडी सीरीज की चौथी फिल्म है और 2019 में आई 'टोटल धमाल' की सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, आरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने 'धमाल 4' की रिलीज के साथ 'धमाल 5' को भी कन्फर्म कर दिय है।
