अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 6 तारीखों में जन्मे लोगों की आज बढ़ेगी कमाई, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 13 जुलाई का दिन सोमवार

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 13 July 2026 : 13 जुलाई 2026 का दिन सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Image

13 जुलाई 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 13 July 2026 : आज 13 जुलाई 2026 है। 13 का संयुक्त अंक संघर्ष, आत्मबल, सफलता और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह अंक एकल रूप में 04 के समान प्रभाव देता है, जिसके स्वामी राहु हैं। राहु कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की क्षमता, नई सोच और अचानक मिलने वाले अवसरों के कारक माने जाते हैं। आज 13-07-2026 का भाग्यांक 03 रहेगा, जिसके स्वामी गुरु हैं। गुरु ज्ञान, न्याय, शिक्षा, धर्म, वित्त, आत्मबल, राजनीति और उन्नति के प्रतीक हैं। शुक्र, शनि और राहु परस्पर मित्र ग्रह माने जाते हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और गुरु का सहयोग मिलने से नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं। मूलांक 09 वाले लोगों का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। नौकरी में उन्नति के कारण मन प्रसन्न रहेगा। मूलांक 03 और 09 वाले लोगों का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और मंगल का सहयोग नौकरी में प्रगति और नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। गुरु और चंद्रमा का सहयोग व्यवसाय में नई डील या लाभ के अवसर दे सकता है। नौकरी में मूलांक 02 और 08 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए तिल और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। गुरु और सूर्य का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय भगवान श्री गणेश जी की उपासना करना है। शुभ रंग बैंगनी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। गुरु और शुक्र का सहयोग नौकरी में प्रगति और पदोन्नति के अवसर दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय भगवान विष्णु जी की पूजा करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और केतु का सहयोग व्यवसाय में नए अनुबंध या लाभ के अवसर दिला सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति की संभावना बनी रहेगी। लीवर संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग बैंगनी और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 07 रहेगा। गुरु और शनि का सहयोग व्यवसाय में बड़ा लाभ और नई बिजनेस डील दिला सकता है। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन भविष्य के लिए यह लाभदायक साबित होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल, राहु और गुरु का सहयोग व्यवसाय को नई दिशा दे सकता है। नौकरी में मूलांक 04 और 06 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article