अध्यात्म

Daily Horoscope : आज खुलेगा इन 6 राशियों का नसीब, सोच से ज्यादा होने वाला है लाभ

Daily Horoscope 13 July 2026 : ग्रहों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आज का दिन अच्छा रहेगा या खराब, इसकी जानकारी आप 13 जुलाई के राशिफल से कर सकते हैं।

Image

13 जुलाई का राशिफल

Daily Horoscope 13 July 2026 : 13 जुलाई 2026, सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां पहले से सूर्य और बुध भी विराजमान हैं। गुरु कर्क राशि, शनि मीन राशि, मंगल वृष राशि तथा शुक्र और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा, सूर्य और बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे साहस, पराक्रम और संवाद क्षमता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। गुरु का चतुर्थ भाव में गोचर नौकरी और व्यवसाय से जुड़े निर्णयों में लाभ दिला सकता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा।

जॉब में भविष्य की योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को मित्रों और संपर्कों के माध्यम से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन आध्यात्मिक रहेगा। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और मूंग का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

चंद्रमा और बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में स्थित हैं, जिससे आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन की दिशा में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। गुरु का प्रभाव नई बिजनेस डील या निवेश के अवसर दे सकता है।

हालांकि पारिवारिक संपत्ति या भूमि संबंधी मामलों में किसी करीबी रिश्तेदार से मतभेद होने की संभावना है। ऐसे मामलों में धैर्य और समझदारी से निर्णय लें। शाम के समय धार्मिक यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

आज का उपाय: गाय को गुड़ और पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में सूर्य और बुध के साथ स्थित हैं, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं और करियर में आगे बढ़ने के शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा।

स्टूडेंट्स को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है।

आज का उपाय: नीले वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगने से मानसिक शांति मिलेगी। गुरु आपकी राशि में स्थित होकर भविष्य की योजनाओं को मजबूत बनाएंगे। नौकरी में अपेक्षित सफलता मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

यदि आप आईटी, मैनेजमेंट या टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े हैं तो आने वाले समय में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में नई दिशा मिलने के संकेत हैं। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 4, 8

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज सूर्य, बुध और चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में हैं, जिससे आय और लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। मंगल दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है।

मित्रों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मेहनत का उचित परिणाम मिलने लगेगा। राजनीति, प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

गुरु लाभ भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा तथा परिवार का सहयोग मिलेगा। आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध भी भाग्य भाव में स्थित होकर आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे तो शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। हालांकि राहु और मंगल के प्रभाव से रक्तचाप या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा घर के मंदिर में सुगंधित धूप जलाएं।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में हैं, लेकिन मंगल और गुरु का प्रभाव करियर और आर्थिक मामलों में राहत देगा। लंबे समय से चली आ रही कार्यक्षेत्र की अनिश्चितताएं समाप्त हो सकती हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। भूमि, भवन और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा।

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर जाकर नाम संकीर्तन करें और चार परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र भाग्य भाव में होने से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन विद्यार्थियों को समय का बेहतर प्रबंधन करना होगा। जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना ही अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। शनि के प्रभाव से घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि तीसरे भाव में रहकर आपके साहस और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। व्यवसाय में नई आय के स्रोत बनने की संभावना है। नौकरी में भी प्रदर्शन बेहतर रहेगा और कार्यों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी।

हालांकि स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी रखें। विशेष रूप से मधुमेह या ब्लड शुगर से संबंधित लोगों को खान-पान पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपकी रचनात्मक सोच भविष्य में बड़े लाभ का कारण बन सकती है।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें तथा चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

शुभ अंक: 2, 3

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा, सूर्य और बुध आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह योग विद्यार्थियों, रचनात्मक कार्यों और निवेश के लिए शुभ माना जा रहा है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन कार्यों की अधिकता के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।

लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित रखें और कार्यों को छोटे-छोटे भागों में बांटकर पूरा करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 2, 3

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल (13 जुलाई 2026)

आज चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु पंचम भाव में स्थित होकर शिक्षा, संतान और करियर में शुभ परिणाम देंगे। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। नौकरी में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे।

व्यवसाय में अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि राहु के प्रभाव से त्वचा संबंधी एलर्जी या छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और जरूरतमंदों को अन्न या वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article